✕

होम / बिजनेस / SBI ने जारी किए दूसरी तिमाही के परिणाम, नेट प्रॉफिट में हुआ 28 प्रतिशत इजाफा

SBI ने जारी किए दूसरी तिमाही के परिणाम, नेट प्रॉफिट में हुआ 28 प्रतिशत इजाफा

दूसरी तिमाही में SBI का प्रॉफिट 23 प्रतिशत बढ़कर 19,782 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के लिए परिणाम घोषित कर दिए. इस साल दूसरी तिमाही के दौरान बैंक के प्रॉफिट में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है. इस दौरान बैंक की कुल आय भी बढ़ी है. बैंक का नेट प्रॉफिट 18,331 करोड़ रुपये हो गया है. ऐसे में चालू वित्त वर्ष (2024-25) की दूसरी तिमाही में बैंक का एकीकृत नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 23 प्रतिशत बढ़कर 19,782 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. वहीं, इससे पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बैंक ने 16,099 करोड़ रुपये का एकीकृत नेट प्रॉफिट कमाया था. 

तिमाही के नेट प्रॉफिट में इतना हुआ इजाफा
एसबीआई ने शुक्रवार को तिमाही नतीजों की जानकारी देते हुए बताया कि जुलाई-सितंबर की अवधि में एकल आधार पर उसका नेट प्रॉफिट 18,331 करोड़ रुपये रहा है, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 14,330 करोड़ रुपये था. इसका मतलब कि यह 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी है. इसी साल अप्रैल से जून की तिमाही में यह 17,035 करोड़ रुपये रहा था, यानी इस बीच एसबीआई का दूसरी तिमाही का लाभ 17,035.16 करोड़ रुपये से 7.6 प्रतिशत बढ़ा है. 

टोटल इनकम बढ़कर 1.29 लाख करोड़ रुपये हुई

समीक्षाधीन अवधि में बैंक की टोटस इनकम बढ़कर 1.29 लाख करोड़ रुपये हो गई. यह साल पहले इसी अवधि में 1.12 लाख करोड़ रुपये थी. इस दौरान बैंक की ब्याज आय भी 12.32 प्रतिशत से बढ़कर 1.14 लाख करोड़ रुपये हो गई. इस साल की दूसरी तिमाही में बैंक का कुल खर्च भी बढ़कर 99,847 करोड़ रुपये हो गया. यह पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 92,752 करोड़ रुपये था. इस दौरान डूबे कर्ज के लिए बैंक का प्रावधान 1,814 करोड़ रुपये से करीब दोगुना होकर 3,631 करोड़ रुपये हो गया. बैंक का सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (NPA) अनुपात 30 सितंबर को 2.13 प्रतिशत रहा, जबकि जून में यह 2.21 प्रतिशत था. उल्लेखनीय है कि सी. एस. शेट्टी को इसी साल अगस्त में एसबीआई का चेयरमैन नियुक्त किया गया था. बैंक ने एक बयान में कहा है कि आधे साल (वित्त वर्ष 25 की पहली छमाही) के लिए संपूर्ण बैंक और घरेलू एनआईएम क्रमशः 3.18 प्रतिशत और 3.31 प्रतिशत है. वित्त वर्ष 25 की दूसरी तिमाही के लिए संपूर्ण बैंक एनआईएम 3.14 प्रतिशत और घरेलू एनआईएम 3.27 प्रतिशत है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

17 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

19 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

20 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

20 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

20 hours ago

बड़ी खबरें