होम / बिजनेस / क्यों आ रही है SBI के शेयरों में गिरावट? जानें वजह और आगे की रणनीति

क्यों आ रही है SBI के शेयरों में गिरावट? जानें वजह और आगे की रणनीति

SBI का कहना है कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसकी आय घटकर 74,998.57 करोड़ रुपए रह गई, जो पिछले साल समान अवधि में 77,347.17 करोड़ रुपए थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

यदि आप आज यानी सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के शेयरों में नरमी का रुख देख रहे हैं, तो इसकी वजह है बैंक के कमजोर तिमाही नतीजे. चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में SBI को उम्मीद के अनुरूप परिणाम नहीं मिले हैं. नतीजतन बैंक के शेयरों में बिकवाली देखी जा रही है. 

इतने नीचे आए शेयर
सोमवार दोपहर ढाई बजे तक SBI का शेयर 1.85% गिरावट के साथ 521.40 रुपए पर व्यापार कर रहा था. पिछले पांच दिनों में इसमें -2.64% की नरमी दर्ज की गई है. हालांकि, एक साल में इस शेयर ने 20.18% रिटर्न दिया है. देश के सबसे बड़े बैंक का कहना है कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसकी आय घटकर 74,998.57 करोड़ रुपए रह गई, जो पिछले साल समान अवधि में 77,347.17 करोड़ रुपए थी. 

नेट प्रॉफिट भी घटा
पिछले वित्त वर्ष की तिमाही के मुकाबले इस साल SBI के नेट प्रॉफिट में भी 7% की कमी आई है. इन्हीं खबरों का असर बैंक के शेयरों पर भी पड़ रहा है. स्टेट बैंक के साथ ही सरकारी तेल कंपनी HPLC और BPCL ने भी जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. बीपीसीएल को जून तिमाही में 6300 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है. जबकि एक साल पहले की इसी तिमाही में कंपनी को 3200 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था. इसी तरह, एचपीसीएल को 10197 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है. पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने लगभग 1800 करोड़ रुपए मुनाफा दर्ज किया था.

अब कैसी हो रणनीति?
अब सवाल यहां ये आता है कि SBI के कमजोर नतीजों के बाद बैंक के शेयरों को लेकर क्या रणनीति रखी जाए? जिन्होंने पहले से निवेश कर रखा है, उन्हें क्या करना चाहिए? मतलब SBI के शेयर बेच दें या बनाए रखें. ऐसे ही जो निवेश करना चाहते हैं, क्या उन्हें कुछ वक्त इंतजार करना चाहिए? इन सभी सवालों का एक ही जवाब है – SBI के शेयर जल्द ऊपर चढ़ेंगे. इसलिए फिलहाल शेयरों को बेचना समझदारी वाला फैसला नहीं होगा. लेकिन निवेश करने का ये अच्छा मौका हो सकता है. 

ये है ब्रोकरेज फर्म की सलाह
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई ब्रोकरेज हाउस ने SBI पर विश्वास बनाए रखने की सलाह दी है. मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि एसबीआई का लोन ग्रोथ पहले की तुलना में बेहतर हुआ है. लिहाजा, आने वाली तिमाही में लोन ग्रोथ का असर बैंक की कमाई पर भी दिखेगा. ब्रोकरेज फर्म ने 625 रुपए के टारगेट के साथ एसबीआई शेयर को खरीदने की सलाह दी है. वहीं, निर्मल ब्रोकरेज का भी कहना है कि SBI के शेयर को 678 रुपए के टारगेट के लिए खरीदा जा सकता है. इसी तरह, Sharekhan, Jefferies और सहित कई अन्य ब्रोकरेज फर्म ने SBI के लिए बाय रेटिंग को बरकरार रखा है.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

6 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

8 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

8 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

8 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

8 hours ago


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

2 hours ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

6 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

3 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

8 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

8 hours ago