होम / बिजनेस / SBI Mutual Fund ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाला बना पहला फंड हाउस
SBI Mutual Fund ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाला बना पहला फंड हाउस
SBI म्यूचुअल फंड AUM में आई यह तेजी इक्विटी मार्केट में लगातार आ रही बढ़ोतरी और म्यूचुअल फंड इनवेस्टमेंट बेस में इजाफे के चलते आई है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
SBI म्यूचुअल फंड ने नया रिकॉर्ड बना दिया है. SBI म्यूचुअल फंड के एसेट अंडर मैनेजमेंट (SBI AUM) ने 10 ट्रिलियन रुपये का आंकड़ा हासिल कर लिया है. वह यह आंकड़ा हासिल करने वाला देश का पहला फंड हाउस बन गया है. म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) सेक्टर की दिग्गज कंपनी ने कोविड 19 महामारी के बाद इक्विटी में उछाल को अच्छे तरीके से संभाला है. फंड हाउस को म्यूचुअल फंड इनवेस्टमेंट के बारे में बढ़ती जागरूकता से भी लाभ पहुंचा है.
डिस्ट्रीब्यूटर्स का मिला सहयोग
SBI म्यूचुअल फंड AUM में आई यह तेजी इक्विटी मार्केट में लगातार आ रही बढ़ोतरी और म्यूचुअल फंड इनवेस्टमेंट बेस में इजाफे के चलते आई है. Mutual Fund AMU में तेजी विभिन्न स्कीम में रखे गए एसेट में बढ़ोतरी और फ्रेश इनफ्लो पर निर्भर करती है. SBI Mutual Fund के डिप्टी एमडी और ज्वॉइंट सीईओ डीपी सिंह ने बताया कि हमारे पक्ष में माहौल बना हुआ है. हम समय-समय पर प्रोडक्ट लाते रहे हैं. पिछले कुछ सालों में हमने देश के अलग-अलग कोनों तक अपनी पहुंच बनाई है. साथ ही अपनी SIP बुक को भी मजबूत किया है. उन्होंने कहा कि अन्य डिस्ट्रीब्यूटर्स के सहयोग के साथ ही हमें SBI के नेटवर्क का लाभ भी मिला है.
Nvidia ने Apple को पछाड़ा, बनी दुनिया की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी, इतना बढ़ा मार्केट कैप
EPFO ने भी किया हुआ है बड़ा निवेश
अप्रैल, 2024 तक SBI का SBI Mutual Fund के AUM में 2 ट्रिलियन रुपये का योगदान था. AUM का 5 ट्रिलियन रुपये से अधिक डायरेक्ट प्लांस में था. लगभग 2.2 ट्रिलियन रुपये अन्य डिस्ट्रीब्यूटर्स से जुड़े थे. इंस्टिटूशनल इनवेस्टर्स के पास कुल AUM का लगभग 5 ट्रिलियन रुपये था. इसमें से एक बड़ा हिस्सा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) का था. ईपीएफओ ने SBI Mutual Fund की पैसिव स्कीमों के साथ ही कुछ अन्य फंड हाउस में भी इनवेस्टमेंट किया हुआ है.
देश के 5 बड़े फंड हाउस
देश के टॉप 5 फंड हाउस भी बैंकों द्वारा समर्थित हैं. इनमें आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एमएफ (ICICI Prudential MF), एचडीएफसी एमएफ (HDFC MF), निप्पॉन इंडिया एमएफ (Nippon India MF) और कोटक एमएफ (Kotak MF) भी शामिल हैं. मार्च, 2020 को समाप्त तिमाही तक SBI Mutual Fund का औसत AUM 3.7 ट्रिलियन रुपये था. इसके बाद उसका AUM बढ़ता ही गया. इस अवधि के दौरान म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का एयूएम 2.6 गुना बढ़कर 57 ट्रिलियन रुपये हो गया है.
टैग्स