✕

होम / बिजनेस / डिपॉजिट बढ़ाने के लिए SBI ने बनाई योजना, ग्राहकों को भी मिलेगा फायदा...

डिपॉजिट बढ़ाने के लिए SBI ने बनाई योजना, ग्राहकों को भी मिलेगा फायदा...

SBI डिपॉजिट जुटाने के लिए ब्याज दर की जंग में नहीं उतरेगा. इसके बजाय बैंक डिपॉजिट ग्रोथ के लिए अपनी ग्राहक सेवा और व्यापक नेटवर्क पर जोर देगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हाल में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से सभी बैंकों को डिपॉजिट बढ़ाने के सुझाव दिए गए. अब इसे लेकर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने एक की योजना बनाई है. बैंक के अनुसार बैंकिंग सिस्टम में डिपॉजिट बढ़ाने का दबाव कुछ और समय तक जारी रहने का अनुमान है. ऐसे में एसबीआई डिपॉजिट जुटाने के लिए ब्याज दर की जंग में नहीं उतरेगा. इसके बजाय बैंक डिपॉजिट ग्रोथ के लिए अपनी ग्राहक सेवा और व्यापक नेटवर्क पर जोर देगा. तो आइए जानते हैं बैंक की पूरी योजना क्या है?

ये है बैंक का लक्ष्य
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एसबीआई वित्त वर्ष 2024- 25 में 14-16 प्रतिशत की लोन ग्रोथ का लक्ष्य लेकर चल रहा है और अपनी देनदारियों के उच्च आधार को देखते हुए 8-10 प्रतिशत की डिपॉडिट ग्रोथ के साथ इसे आसानी से बनाए रख सकता है. एसबीआई बैंक अपनी ताकत को आगे बढ़ने की योजना बना रहा है, क्योंकि इसका बही-खाता (Balance Sheet) मजबूत है. बैंक का लक्ष्य नवंबर में एक बंद उपयोगकर्ता समूह में बहुप्रतीक्षित YONO 2.0 पेशकश को लॉन्च करना है और फिर सभी के लिए इसे व्यापक रूप से लॉन्च करना है. बैंक अपने खुदरा असुरक्षित ऋणों का 90 प्रतिशत डिजिटल चैनलों से प्राप्त करने का लक्ष्य बना रहा है. इसने अब तक YONO ऐप के माध्यम से 1.3 ट्रिलियन व्यक्तिगत ऋण वितरित किए हैं. YONO 2.0 ऐप के जरिए और ज्यादा लोगों को ऋण का लाभ मिलेगा.

एसबीआई डिपॉजिट में कुल 61 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी 

एसबीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार बैंक की वित्तीय प्रणाली में लगभग आधी टर्म डिपॉजिट्स सीनियर सिटीजंस के पास हैं जबकि युवा आबादी अन्य विकल्पों की तलाश कर रही है. वित्त वर्ष 2021-22 से जमा में कुल 61 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जो ऋण वृद्धि के 59 लाख करोड़ रुपये से अधिक है.

इसे भी पढ़ें-Jio ने Netflix यूजर्स को दिया झटका, महंगे कर दिए ये दो रिचार्ज प्लान!
 
टैग्स  
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

10 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

4 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा