✕

होम / बिजनेस / SBI Life Insurance के नतीजे जारी, 36% तक बड़ा प्रॉफिट, आय में भी जबरदस्त इजाफा

SBI Life Insurance के नतीजे जारी, 36% तक बड़ा प्रॉफिट, आय में भी जबरदस्त इजाफा

कंपनी की नई बीमा पॉलिसियों से होने वाली भविष्य की कमाई (VNB) इस तिमाही में 12% बढ़कर 970 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 870 करोड़ रुपये थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

SBI Life Insurance ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 36 फीसदी बढ़ा है. कंपनी ने इस अवधि में ₹520 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया है. पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा ₹381 करोड़ था. इस दौरान कंपनी का नेट प्रीमियम इनकम अप्रैल-जून 2023 के मुकाबले 15% बढ़कर 15,105 करोड़ रुपए रहा है. एक साल पहले कंपनी की प्रीमियम से कमाई 13,104 करोड़ रुपए थी. वहीं, इन्वेस्टमेंट यानी निवेश से कमाई 32.27% बढ़कर 19,283.50 करोड़ रुपए रही.

कैसे रहे नतीजे?

कंपनी की नई बीमा पॉलिसियों से होने वाली भविष्य की कमाई (VNB) इस तिमाही में 12% बढ़कर 970 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 870 करोड़ रुपये थी. VNB का मतलब है कि नई बीमा पॉलिसियों से कंपनी को भविष्य में कितना मुनाफा होगा, ये उसका अनुमानित मूल्य है. हालांकि, कंपनी की नई बीमा पॉलिसियों (VNB) से होने वाली कमाई का प्रतिशत इस तिमाही में 26.8% रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 28.8% था.

7,030 करोड़ रुपये की नई बीमा पॉलिसी बेची

इस बीच, कंपनी ने इस तिमाही में 7,030 करोड़ रुपये की नई बीमा पॉलिसी बेची हैं, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 6,210 करोड़ रुपये थी. कंपनी की सालाना प्रीमियम आय (APE) इस दौरान 20% बढ़कर 3,640 करोड़ रुपये हो गई. APE का मतलब है कि सालाना नियमित प्रीमियम और एकमुश्त प्रीमियम का 10% जोड़कर कितनी कमाई हुई. SBI लाइफ की कुल बीमा पॉलिसियों में से 61% यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (ULIP) हैं, जो पिछले साल की इसी तिमाही के 53% से ज्यादा है. पार्टिसिपेटिंग पॉलिसियों की हिस्सेदारी 4% रही, जबकि नॉन-पार्टिसिपेटिंग पॉलिसियों की हिस्सेदारी 35% रही, जो पिछले साल की 40% से कम है.

तिमाही आधार पर 35.92% कम हुआ मुनाफा

वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही यानी जनवरी-मार्च 2024 के मुकाबले SBI लाइफ का शुद्ध मुनाफा 35.92% कम हुआ है. पिछली तिमाही में कंपनी ने 810.80 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था. इसी तरह, प्रीमियम से होने वाली कमाई भी करीब 40% कम हुई है. Q4FY24 में यह 25,116.47 करोड़ रुपए था. SBI लाइफ की वित्तीय स्थिति देखने वाली एक संख्या होती है, जिसे सॉल्वेंसी रेशियो कहते हैं. यह इस तिमाही में घटकर 201% रह गई, जो पिछले साल 215% थी। कंपनी की पुरानी पॉलिसियां जारी रहने का प्रतिशत (पर्सिस्टेंसी रेशियो) अच्छा रहा. 13 महीने तक पॉलिसी जारी रहने का प्रतिशत 83.61% था और 61 महीने तक जारी रहने का प्रतिशत 59.32% रहा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

18 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

20 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

20 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

21 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

18 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

14 hours ago