✕

होम / बिजनेस / SBI ने सुनाई आपका मूड बिगाड़ने वाली खबर, आज से लागू हुआ ये बदलाव 

SBI ने सुनाई आपका मूड बिगाड़ने वाली खबर, आज से लागू हुआ ये बदलाव 

यदि आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. हालांकि, ये खबर सुनकर आपको अच्छा नहीं लगेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने अपने ग्राहकों को झटका दिया है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स रेट (MCLR) में 0.1% की बढ़ोतरी की है, जिससे लोन महंगा हो सकता है. इस बढ़ोतरी के बाद SBI से लोन लेने वाले ऐसे उपभोक्ताओं के लिए EMI का बोझ बढ़ जाएगा, जिन्होंने MCLR रेट पर लोन लिया है. हालांकि, उन ग्राहकों पर इसका असर नहीं होगा, जिनके लोन अन्य बेंचमार्क से लिंक्ड हैं. MCLR की नई दर आज यानी 15 जून से लागू हो गई हैं.

इस तरह हुआ है बदलाव
SBI द्वारा उठाए गए इस कदम के साथ ही एक साल का MCLR रेट 8.75% पर्सेंट हो गया है, जो पहले 8.65% था. MCLR वह मिनिमम दर होती है, जिस पर कोई बैंक ग्राहकों को लेन देता. इसे बैंक की लोन देने की न्यूनतम दर कहा जा सकता है. MCLR दरों में बदलाव के बाद ओवरनाइट MCLR अब 8% से बढ़कर 8.10% हो गया है, जबकि एक और तीन महीने का MCLR 8.20% से बढ़कर 8.30% पर पहुंच गया है. इसी तरह, 6 महीने का MCLR 8.55% से बढ़कर 8.65% हो गया है. बता दें कि ज्यादातर लोन एक साल के MCLR रेट से लिंक्ड होते हैं.

इन बैंकों ने भी किया इजाफा
इससे पहले, सरकारी बैंक यूको बैंक (UCO Bank) ने अपने ग्राहकों को झटका देते हुए लोन महंगा कर दिया था. बैंक ने 10 जून से अपनी MCLR  दरें बढ़ा दी हैं. बैंक ने MCLR में 0.05% की बढ़ोतरी की थी. ये इजाफा 3 महीने और 1 साल की अवधि पर किया गया है. हालांकि, बैंक ने बैंक ने ओवरनाइट और एक महीने लेंडिंग रेट में कोई बदलाव नहीं किया था. इसी तरह, इंडियन बैंक (Indian Bank) और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) भी अपने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स पर आधारित लेंडिंग रेट्स में बढ़ोतरी कर चुके हैं. 

महंगा होता रहा है कर्ज
बता दें कि पिछले कुछ सालों में लोन काफी महंगा हो गया है. इसकी एक बड़ी वजह रिजर्व बैंक द्वारा नीतिगत ब्याज दरों में लगातार किया जाता रहा इजाफा रहा. RBI महंगाई के नाम पर रेपो रेट बढ़ाता रहा और लोन महंगा होता चला गया. भले ही पिछली कुछ बार से उसने रेपो रेट में कोई इजाफा नहीं किया है, लेकिन उसमें कोई कमी भी नहीं की गई है. हाल ही में हुई RBI की महत्वपूर्ण बैठक में रेपो रेट को लगातार 8वीं बार यथावत रखा गया. 
नीतिगत ब्याज दरें 6.5% ही बनी हुई हैं. रेपो रेट की बात करें तो यह वो दर होती है, जिस पर RBI बैंकों को लोन देता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि RBI को सरकार की तरफ से खुदरा महंगाई दो प्रतिशत घट-बढ़ के साथ चार प्रतिशत पर बनाए रखने की जिम्मेदारी मिली हुई है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

7 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

12 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

12 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

14 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

7 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

12 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

12 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

14 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

17 hours ago