होम / बिजनेस / SBI को हुआ रिकॉर्ड नेट प्रॉफिट, निवेशकों की हो सकती है चांदी; जानिए कितनी बढ़ी इनकम

SBI को हुआ रिकॉर्ड नेट प्रॉफिट, निवेशकों की हो सकती है चांदी; जानिए कितनी बढ़ी इनकम

बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम 12.83% बढ़कर 35,183 करोड़ रुपए रही. पिछले साल समान तिमाही अवधि में यही 31,184 करोड़ रुपए थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: FY23 की दूसरी तिमाही के रिजल्ट आने शुरू हो चुके हैं. सभी कंपनियां 30 सितंबर, 2022 को खत्म दूसरी तिमाही का रिजल्ट बारी-बारी से घोषित कर रही हैं. देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने भी दूसरी तिमाही का अपना रिजल्ट घोषित किया है, जिसमें उसने नेट प्रॉफिट का अपना एक रिकॉर्ड बनाया है.

SBI का नेट प्रॉफिट 74 प्रतिशत बढ़ा
SBI द्वारा घोषित तिमाही रिजल्ट के अनुसार, बैंक को 30 सितंबर 2022 को खत्म दूसरी तिमाही (Q2FY23) में साल-दर-साल करीब 74% अधिक नेट प्रॉफिट हुआ है. दूसरी तिमाही में SBI का नेट प्रॉफिट बढ़कर 13,265 करोड़ रुपए हो गया, जो बैंक का अब तक का सबसे ज्यादा तिमाही नेट प्रॉफिट है. यही नहीं, बैंक के ऑपरेटिंग प्रॉफिट में भी जबर्दस्त फायदा देखने को मिला. SBI का जुलाई से सितंबर तक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 21,120 करोड़ रुपए रहा, जो साल-दर-साल 16.82% ज्यादा है.

नेट इंटरेस्ट इनकम भी बढ़ी
बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम 12.83% बढ़कर 35,183 करोड़ रुपए रही. पिछले साल समान तिमाही अवधि में यही 31,184 करोड़ रुपए थी. पहली तिमाही में नेट इंटरेस्ट इनकम 31,196 करोड़ रुपए थी. यदि इस आधार पर भी देखें तो बैंक को पहली तिमाही के मुकाबले दूसरी तिमाही में 12.78% अधिक फायदा हुआ.

SBI डिपॉजिट्स में 10% की वृद्धि
30 सितंबर 2022 को खत्म दूसरी तिमाही में SBI डिपॉजिट्स में 10% की वृद्धि दर्ज की गई. दूसरी तिमाही में बैंक डिपॉजिट्स 41,90,255 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 38,09,630 करोड़ रुपए था. बैंक का ग्रॉस एडवांसेस में भी पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई. बैंक का ग्रॉस एडवांस 30,35,071 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 25,30,777 करोड़ रुपए था. FY23 की पहली तिमाही में SBI का ग्रॉस एडवांसेस 29,00,636 करोड़ रुपए था. बैंक को ग्रॉस एडवांसेज में पहली तिमाही के मुकाबले दूसरी तिमाही में 4.63% की ग्रोथ मिली.

शेयर बाजार में SBI की क्या है स्थिति
आपको बता दें कि दूसरी तिमाही के रिजल्ट की घोषणा से पूर्व SBI का शेयर सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को NSE पर 9.05 रुपए यानी 1.55% की बढ़त के साथ 593.95 रुपए के भाव पर बंद हुआ. अब ये देखना होगा कि दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 74% हासिल करने वाले बैंक का सोमवार को शेयर बाजार में प्रदर्शन कैसा रहता है. उम्मीद है कि सोमवार को इसके शेयर में उछाल देखने को मिलेगी.

VIDEO : Nokia का धमाकेदार स्मार्टफोन लॉन्च, कम कीमत में ऐसे फीचर्स; दूसरों की हो जाए छुट्टी


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

4 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago