✕

होम / बिजनेस / SBI ने ग्राहकों को दिया झटका, Credit Card बिल पेमेंट पर अब देना होगा अतिरिक्त चार्ज

SBI ने ग्राहकों को दिया झटका, Credit Card बिल पेमेंट पर अब देना होगा अतिरिक्त चार्ज

SBI ने अपने Credit Card के नियमों में कुछ बदलाव किए हैं. ऐसे में ग्राहकों को अब कार्ड से बिल पेमेंट करने पर अतिरिक्त चार्ज देना पड़ेगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के क्रेडिट कार्ड (Credit Card) का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए एक बुरी खबर है. आज के समय में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल बहुत ज्यादा हो रहा है. लोग अपने बिजली, पानी, गैस जैसे यूटिलिटी बिल (Utility Bill) भी क्रेडिट कार्ड से ही चुकाते हैं. ऐसे में अगर आप एसबीआई क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए आने वाले समय में इसे इस्तेमाल करना थोड़ा महंगा हो सकता है. दरएसल, एसबीआई ने अपने क्रेडिट कार्ड के नियमों में कुछ बदलाव किए हैं, जिससे आपको काफी नुकसान हो सकता है. तो आइए जानते हैं क्या है ये बदलाव और इससे आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा?

1 दिसंबर से यूटिलिटी बिल चुकाने पर लगेगा अतिरिक्त चार्ज
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 1 दिसंबर से क्रेडिट कार्ड के जरिए यूटिलिटी बिल का भुगतान करना कुछ ग्राहकों के लिए महंगा हो जाएगा. अगर आप क्रेडिट कार्ड के जरिए 50 हजार रुपये से अधिक के यूटिलिटी बिल का भुगतान करते हैं, तो उस पर आपको 1 प्रतिशत का अतिरिक्त चार्ज चुकाना होगा. बता दें, अगर यूटिलिटी बिल 50 हजार रुपये से कम है तो आपको उस पर कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं चुकाना होगा. ऐसे में भुगतान करते हुए आप इस सीमा का ध्यान रखते हुए इस अतिरिक्त शुल्क के भार से बच सकते हैं. 

1 नवंबर से फाइनेंस चार्ज पर भी लगेगा अतिरिक्त शुल्क 
एसबीआई ने शौर्य/डिफेंस क्रेडिट कार्ड को छोड़कर बाकी सभी अनसिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड के फाइनेंस चार्ज में भी कुछ बदलाव किया है. अब एसबीआई कार्ड के अनसिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड पर 3.75 प्रतिशत का फाइनेंस चार्ज लगेगा. यह नियम 1 नवंबर 2024 से लागू हो जाएगा. बता दें, अनसिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड वह क्रेडिट कार्ड होते हैं, जिसके लिए कोई सिक्योरिटी डिपॉजिट या कोलेटरल नहीं देना होता है. वहीं, दूसरी ओर सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड वैसे क्रेडिट कार्ड होते हैं जो किसी सिक्योरिटी या कोलेटरल के बदले लिए जाते हैं. जैसे फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के बदले दिए जाने वाले क्रेडिट कार्ड सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड होते हैं. 

इसे भी पढ़ें-केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, इस योजना पर खर्च होंगे 17,082 करोड़ रुपये!
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

14 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

15 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

15 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

18 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

20 hours ago


बड़ी खबरें

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

9 minutes ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

21 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

15 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

15 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

16 hours ago