✕

होम / बिजनेस / Infra Project  की फंडिंग के लिए आगे आया SBI, बॉन्ड जारी करके जुटाए इतने हजार करोड़

Infra Project  की फंडिंग के लिए आगे आया SBI, बॉन्ड जारी करके जुटाए इतने हजार करोड़

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बॉन्ड के जरिये 10,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं. यह बॉन्ड इन्फ्रा प्रोजेक्ट में फंडिंग के लिए जारी किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बॉन्ड जारी करके 10,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं. यह राशि बैंक ने इन्फ्रा प्रोजेक्ट को फंडिंग करके जुटाए हैं. बैंक ने यह फंड 7.36 प्रतिशत की कूपन रेट पर जुटाया है. तो चलिए जानते हैं इस फंडिंग से निवेशकों को कैसी प्रतिक्रिया मिली है?

बॉन्ड के लिए लगी इतनी बोलियां
एसबीआई ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया है कि इस फंडिंग के लिए उन्हें निवेशकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. निवेशकों ने 19,884 करोड़ रुपये से अधिक की बोलियों लगाई है. इसका बेस इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये है, जिसपर निवेशकों से चार गुना से ज्यादा अभिदान मिला है. बॉन्ड को लेकर कुल 143 बोलियां लगाई गई हैं और बोली लगाने वाले निवेशक भविष्य निधि (provident funds), पेंशन फंड (pension funds), बीमा कंपनियां (insurance companies), म्यूचुअल फंड (mutual funds), कॉरपोरेट्स आदि से थे.

यहां लगाया जाएगा फंड

एसबीआई बैंक के अनुसार इस बॉन्ड के जरिये होने वाली इनकम का इस्तेमाल इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स और किफायती आवास के निर्माण के लिए किया जाएगा. इसके अलावा दीर्घकालिक संसाधनों को बढ़ाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाएगा.

एसबीआई के चेयरमैन ने कही ये बात
बैंक द्वारा जारी एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार निवेशकों से मिलने वाली प्रतिक्रिया के आधार पर बैंक ने सालाना देय 7.36 प्रतिशत की कूपन रेट पर 10,000 करोड़ रुपये स्वीकार करने का निर्णय लिया है. वर्तमान निर्गम (Issue) के साथ बैंक द्वारा जारी कुल बकाया दीर्घकालिक बॉन्ड 49,718 करोड़ रुपये है. एसबीआई के चेयरमैन दिनेश खारा ने कहा कि यह बॉन्ड जारी करने से लॉन्ग-टर्म बॉन्ड कर्व को विकसित करने में बढ़ावा मिल रहा है और लंबे टेन्योर के लिए बॉन्ड जारी करने के लिए प्रेरित भी करता है.

इसे भी पढ़ें-अब आसानी से हो जाएंगे ये काम! Gmail पर रोलआउट हुआ Gemini AI

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

1 hour ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

2 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

5 hours ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

5 hours ago

वेदांता, TCS और आनंद राठी वेल्थ देंगे अंतरिम डिविडेंड, जानें रिकॉर्ड डेट और कितना मिलेगा पैसा

शेयर बाजार में इस हफ्ते तीन कंपनियों के निवेशकों को डिविडेंड से कमाई का मौका मिलेगा. वेदांता, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और आनंद राठी वेल्थ ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

1 hour ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

5 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

2 hours ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

5 hours ago

दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, 30 जगहों पर डायवर्जन की चेतावनी; गैर-जरूरी यात्रा से बचें

सेंट्रल दिल्ली, कनॉट प्लेस और प्रमुख सड़कों पर पाबंदियों के चलते यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.

5 hours ago