✕

होम / बिजनेस / SBI ने लोगों को किया सावधान CBI, Income Tax के नाम पर ऐसे हो रही ठगी!

SBI ने लोगों को किया सावधान CBI, Income Tax के नाम पर ऐसे हो रही ठगी!

SBI ने अपने कस्टमर्स को चेतावनी देते हुए कहा है कि जालसाज खुद को CBI या Income Tax अधिकारी बता कर आपको झूठे जुर्माने और गिरफ्तारी का डर दिखाकर पैसे मांग सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आपके पास भी सीबीआई (CBI) या आयकर विभाग (IT Department) से बार बार कॉल्स आते हैं, तो सावधान हो जाएं. दरअसल, देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय रिजर्व बैंक (SBI) ने अपने कस्टमर्स के लिए एक नए फोन कॉल स्कैम को लेकर चेतावनी जारी की है. एसबीआई ने बताया है कि CBI या Income Tax के नाम पर जालसाज लोगों के साथ नए तरीके से धोखाधाड़ी करते हैं. तो आइए जानते हैं ये धोखाधड़ी कैसे होती है और इससे कैसे बचा जा सकता है?

ऐसे होती है धोखाधड़ी
इन जालसाजों की चाल में लोग तब फंसते हैं जब वे अपनी पब्लिक जानकारी जैसे नाम, पता, या प्रॉपर्टी डिटेल का इस्तेमाल करते हैं. यह जानकारी इंटरनेट या अन्य साधनों से जुटाई जाती है. फिर यह आपको डराते हैं और भरोसा जीतने की कोशिश करते हैं. जालसाज सबसे पहले आपको कॉल करेगा और कहेगा है कि आपके खिलाफ इनकम टैक्स जुर्माना या कानूनी मामला है. वह आपकी सारी जरूरी जानकारी, जैसे पता या आधार डिटेल्स आपको बताएगा ताकि आप उसपे भरोसा करने लगें. फिर वो कहेगा कि आप गिरफ्तार भी हो सकते हैं. ये बात सुनकर कई लोग घबरा जाते हैं और अपनी बैंक या पर्सनल जानकारी उन्हें बता देते हैं.

डर दिखाकर ऐंठ रहे पैसा

ये ठग फोन पर लोगों को डरकर ऐसा माहौल बना देते हैं और कहते हैं कि जांच में काफी समय लग सकता है. फिर वह आपसे रिश्वत के नाम पर पैसे मांगते हैं और उन पैसो को अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर करने को कहते हैं. यह कहते हुए वह भरोसा दिलाते हैं कि आपके सभी कानूनी मामले जल्दी सुलझ जाएंगे. यही उनकी धोखाधड़ी का मुख्य तरीका है.

धोखधड़ी से ऐसे बचें
1. पहचान की जांच करें: कॉल करने वाले की पहचान की जांच करें. सरकारी अधिकारी कभी वीडियो कॉल या फोन पर पैसे नहीं मांगते.
2. डरें नहीं: अगर कोई धमकी दे, तो पुलिस को बताएं.
3. शिकायत करें: ऐसी किसी कॉल की जानकारी तुरंत बैंक और स्थानीय अधिकारियों को दें.
4. ऐसे कॉल्स से सतर्क रहें. कोई भी कानूनी मामला फोन पर हल नहीं होता. जालसाजों की बातों में न आएं और सही जानकारी के लिए आधिकारिक चैनलों से संपर्क करें.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

7 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

9 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

10 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

10 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

10 hours ago

बड़ी खबरें