✕

होम / बिजनेस / कर्नाटक सरकार के 'मन' की नहीं हुई, तो SBI और PNB की बिगड़ जाएगी आर्थिक सेहत

कर्नाटक सरकार के 'मन' की नहीं हुई, तो SBI और PNB की बिगड़ जाएगी आर्थिक सेहत

कर्नाटक सरकार ने फिलहाल SBI और PNB को कुछ राहत दी है, लेकिन मामला नहीं सुलझा तो बैंकों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कर्नाटक सरकार ने पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) पर बैन लगाया और अब कुछ दिन ही राहत दे दी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ने SBI और PNB के साथ सभी तरह के ट्रांजेक्शन पर रोक के आदेश को 15 दिनों के लिए टाल दिया है. सरकार ने बैंकों के अनुरोध पर ऐसा किया है. इससे पहले, राज्य सरकार ने सभी विभागों को इन बैंकों में अपने खाते बंद करने और जमाराशि को निकालने का निर्देश जारी किया था.

जारी किया था सर्कुलर 
कर्नाटक सरकार द्वारा 12 अगस्त को जारी एक सर्कुलर में कहा गया था कि एसबीआई और पीएनबी के साथ सभी तरह का लेनदेन बंद करने का निर्देश सरकारी विभागों, बोर्ड, निगमों, सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों और यूनिवर्सिटी को दिया गया है. लेकिन अब मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बैंकों के अनुरोध पर गौर करने के लिए इस फैसले को 15 दिनों के लिए टाल दिया है. इससे पहले, सरकार ने अपने आदेश में कहा था कि SBI और PNB के साथ किसी भी तरह का लेनदेन नहीं होना चाहिए.

नहीं उठाए कदम
सरकार ने इन दोनों बैंकों में जमा सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोपों के बाद रोक का फैसला लिया था. सरकार की ओर से कहा गया था कि कथित दुरुपयोग के बारे में कई बार चेतावनियां दिए जाने के बाद भी संबंधित बैंकों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया. इसी कारण दोनों बैंकों के साथ सभी तरह के ट्रांजेक्शन पर रोक कोई लगाई जाती है.

कैग की रिपोर्ट है आधार
राज्य सरकार का कहना है कि लोक लेखा समिति की टिप्पणियों और नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट के आधार पर 12 अगस्त का आदेश जारी किया गया था. यह कार्रवाई बैंक शाखाओं में कथित धोखाधड़ी के परिणामस्वरूप की गई. हालांकि, अब सरकार मामले को सुलझाने के लिए बैंकों के अनुरोध पर बातचीत को तैयार हो गई है. सरकार ने अपने बयान में कहा है कि बैन को टालने से बैंकों और सरकार को संबंधित मुद्दे को सुलझाने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा. बता दें कि कर्नाटक सरकार के अधिकांश खाते इन्हीं दोनों बैंक में हैं, ऐसे में मामला नहीं सुलझने पर बैंकों को बड़ी कीमत चुकानी होगी. फिलहाल तो उन्हें राहत मिल गई है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

36 minutes ago

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

1 hour ago

अमेरिका में PERM पर रोक से भारतीय IT कंपनियों की बढ़ी चिंता, TCS-Infosys समेत 8 कंपनियां प्रभावित

अमेरिका में ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप से जुड़ी PERM प्रक्रिया पर रोक के बाद भारतीय IT कंपनियों के कर्मचारियों की स्थायी निवास प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, इस कदम से मौजूदा H-1B वीजा अपने आप रद्द नहीं होंगे.

1 hour ago

स्टारलिंक, जियो और वनवेब में मुकाबला, सैटकॉम सेक्टर में किसी कंपनी का एकाधिकार नहीं: सिंधिया

सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान कहा कि सैटकॉम क्षेत्र में किसी एक कंपनी को प्राथमिकता नहीं दी गई है. इस क्षेत्र में सेवाएं देने की इच्छुक सभी कंपनियों को जरूरी नियमों और शर्तों का पालन करना होगा.

1 hour ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

15 hours ago

बड़ी खबरें

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

1 hour ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

36 minutes ago

स्टारलिंक, जियो और वनवेब में मुकाबला, सैटकॉम सेक्टर में किसी कंपनी का एकाधिकार नहीं: सिंधिया

सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान कहा कि सैटकॉम क्षेत्र में किसी एक कंपनी को प्राथमिकता नहीं दी गई है. इस क्षेत्र में सेवाएं देने की इच्छुक सभी कंपनियों को जरूरी नियमों और शर्तों का पालन करना होगा.

1 hour ago

अमेरिका में PERM पर रोक से भारतीय IT कंपनियों की बढ़ी चिंता, TCS-Infosys समेत 8 कंपनियां प्रभावित

अमेरिका में ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप से जुड़ी PERM प्रक्रिया पर रोक के बाद भारतीय IT कंपनियों के कर्मचारियों की स्थायी निवास प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, इस कदम से मौजूदा H-1B वीजा अपने आप रद्द नहीं होंगे.

1 hour ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

17 hours ago