होम / बिजनेस / SBI ने अपने कर्मचारियों को किया अलर्ट, भविष्‍य में कस्‍टमर के साथ बरतें ये सावधानी 

SBI ने अपने कर्मचारियों को किया अलर्ट, भविष्‍य में कस्‍टमर के साथ बरतें ये सावधानी 

एसबीआई ने कहा है कि इस तरह की ट्रांजैक्‍शन क्षेत्रीय स्‍तर पर देखने को मिल रही हैं. बैंक ने इस जानकारी को सभी संबंधित लोगों को देने के निर्देश भी दिए हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने कर्मचारियों को आगाह किया है कि वो ग्राहकों की इच्‍छा के बिना उन्‍हें किसी भी तरह की इंश्‍योरेंस पॉलिसी ना दे. बैंक को कस्‍टमर के खाते में उनकी सहमति के बिना हुई कटौती की शिकायत के बाद ये कदम उठाना पड़ा है. ये इंश्‍योरेंस पॉलिसी सरकार की ओर से चलाई जा रही कई तरह योजनाओं में से कुछ हैं. 

SBI ने अपने पत्र में क्‍या कहा है? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने पत्र में कहा है कि उसे व्हिसल-ब्लोअर ‍पॉलिसी के तहत शिकायत मिली है कि ग्राहकों के खातों से उनकी सहमति के बिना प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्‍योति बीमा योजना, और अटल बीमा योजना के प्रीमियम काटे जा रहे हैं. बैंक ने अपने पत्र में कहा है कि ये लेनदेन क्षेत्रीय व्‍यापार कार्यालय के द्वारा किए जा रहे हैं. बैंक ने ऐसे अधिकारियों को इस तरह के अनैतिक काम न करने का सुझाव दिया है. इस जानकारी को सभी संबंधित कर्मचारियों को देने को कहा गया है. 

बैंक को इन योजनाओं से मिलता है कितना पैसा? 
पिछले साल सामने आई जानकारी के अनुसार, राष्‍ट्रीय पेंशन प्रणाली, और अटल पेंशन योजना के प्रबंधन के तहत संपत्ति 10 लाख करोड़ रुपये को पार कर गई है. इसे 5 लाख करोड़ रुपये से दोगुना होने में 2 साल और 10 महीने लगे. अटल पेंशन योजना के तहत एयूएम 25 अगस्‍त को 30051 करोड़ रुपये था, जबकि एनपीएस लाइट का आंकड़ा 5157 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. एसबीआई ने अपने अधिकारियों को 31 मार्च 2024 तक कोई भी बिजनेस सम्‍मेलन, सेमिनार, और कार्यक्रम आयोजित नहीं करेगा. 

SBI के शेयर की क्‍या है स्थिति 
इन सभी स्थिति से परे गुरुवार को एसबीआई का शेयर 618 रुपये पर खुला था जबकि शेयर 615 रुपये पर बंद हो गया. इस शेयर का 52 महीने का हाई 660.40 रुपये है जबकि 52 हफ्ते के लो पर 499.35 रुपये है. 

ये भी पढ़ें: Zomato को मिली RBI की अनुमति, अब इसी ऐप से कर सकेंगे खाने का भुगतान

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

7 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

10 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

11 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

11 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

12 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

7 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

12 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

10 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

11 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

11 hours ago