✕

होम / बिजनेस / कभी जूस सेंटर चलाने वाले इस शख्स ने शादी पर किया था इतना खर्चा, उद्योगपति भी शरमा जाएं! 

कभी जूस सेंटर चलाने वाले इस शख्स ने शादी पर किया था इतना खर्चा, उद्योगपति भी शरमा जाएं! 

बताया जाता है कि सौरभ चंद्राकर ने अपनी शादी पर 200 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए थे. रिश्तेदारों को नागपुर से दुबई लाने के लिए प्राइवेट जेट की व्यवस्था की गई थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मुकेश और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी आज राधिका मर्चेंट से शादी करने वाले हैं. कई दिनों तक चले प्री-वेडिंग इवेंट्स के बाद आज यानी 12 जुलाई को दोनों एक-दूसरे के हो जाएंगे. इस शादी के लिए अंबानी ने अपनी तिजोरी खोल दी है. वह दोनों हाथों से  पैसा लुटा रहे हैं. एक आम आदमी भी जब बच्चों की शादी पर अपनी पूरी जमापूंजी लगाने से गुरेज नहीं करता, तो फिर यह तो एशिया के सबसे अमीर कारोबार मुकेश अंबानी हैं. इनके घर की शादी में करोड़ों खर्च होने मामूली बात है. एक अनुमान के मुताबिक, अनंत-अंबानी की शादी का कुल खर्चा 1500 करोड़ रुपए के पार जा सकता है. अंबानी ने अपनी बेटी ईशा की शादी पर 1,000 करोड़ से अधिक खर्च किए थे. 

प्राइवेट जेट का इंतजाम
अब शादी पर खर्चे की बात निकली है, तो आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के सौरभ चंद्राकर (Saurabh Chandrakar) ने अपनी शादी पर कई शाही शादियों से ज्यादा खर्चा किया था. चंद्राकार न कोई जाना-पहचाना बिजनेसमैन है और न ही उसे विरासत में कोई खजाना मिला है. वह शुरुआत में जूस सेंटर चलाया करता था. इसके बावजूद उसने अपनी शादी पर इतना खर्चा किया कि लोगों को अपने कानों पर विश्वास नहीं हुआ. हालांकि, जांच एजेंसियों के कान ज़रूर खड़े हो गए. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सौरभ चंद्राकर ने अपनी शादी पर 200 करोड़ रुपए खर्च किए थे. नागपुर से अपने रिश्तेदारों और सिलेब्रिटीज दुबई लाने के लिए उसने प्राइवेट जेट का इंतजाम किया था. 

अधिकांश खर्चा कैश में
सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि शादी का अधिकांश खर्चा उसने कैश में किया. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सौरभ के पास कितनी दौलत होगी.  सौरभ चंद्राकर की शादी पिछले साल UAE के छठे सबसे बड़े शहर आरएके में हुई थी. उसने अपनी शादी के लिए वेडिंग प्लानर को 120 करोड़ रुपए का भुगतान किया था. सौरभ ने नागपुर से अपने रिश्तेदारों दुबई लाने के लिए प्राइवेट जेट भेजे थे. बताया तो यह भी जा रहा है कि शादी में परफॉर्म करने के लिए बॉलीवुड की सिलेब्रिटीज को भी बुलाया गया था और इसके लिए सारा भुगतान हवाला के जरिए कैश में किया गया. हवाला के जरिए 112 करोड़ रुपए इवेंट मैनेजमेंट कंपनी आर-1 इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड को दिए गए थे. इसी तरह होटल बुकिंग के लिए 42 करोड़ रुपए का पेमेंट यूएई की करेंसी में किया गया था. 

बेटिंग ऐप का प्रमोटर
चलिए अब आपको यह भी बता देते हैं कि आखिर सौरभ चंद्राकर कौन है और उसके पास इतनी दौलत आई कहां से? सौरभ महादेव बेटिंग ऐप का प्रमोटर है. वह दुबई में बैठकर अपने साथी रवि उप्पल के साथ महादेव सट्टेबाजी चलाया करता था. भारतीय जांच एजेंसियों के निशाने पर आये इस ऐप का हेड ऑफिस संयुक्त अरब अमीरात में है. सौरभ और उप्पल इस सट्टेबाजी ऐप के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला कारोबार में संलग्न थे. दोनों पर 6000 करोड़ की मनी लॉड्रिंग का आरोप है. महादेव ऐप एक ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म है, जहां पोकर, कार्ड गेम, बैडमिंटन, टेनिस, फुटबॉल और क्रिकेट जैसे विभिन्न खेलों दांव लगाया जाता है.यह ऐप भारत में बैन हो चुका है.

कई देशों में चल रहा ऐप 
सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर महादेव बेटिंग ऐप तैयार किया है. यह सट्टेबाजी के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है. इसे भारत में बैन कर दिया गया है, लेकिन लेकिन अन्य देशों में यह चल रहा है. महादेव बेटिंग ऐप पर यूजर्स कार्ड, पोकर आदि गेम खेलते थे. आरोप है कि इसकी मदद से लोग क्रिकेट, बैडमिंटन, फुटबॉल जैसे खेलों के अलावा चुनाव पर भी सट्टेबाजी करते हैं. ED यानी प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी जांच में पाया है कि ऐप से जुड़े सबसे ज्यादा खाते छत्तीसगढ़ में खुले हैं. बताया यह भी जाता है कि मूलरूप से छत्तीसगढ़ का रखने वाला चंद्राकर पहले रायपुर में एक जूस सेंटर चलाता था.

अभी कहां हैं दोनों?
पिछले साल खबर आई थी कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सौरभ चंद्राकर और उसके राइटहैंड रवि उप्पल को संयुक्त अरब अमीरात से भारत लाने के प्रयास तेज कर दिए हैं. उप्पल को दुबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और फिलहाल वह जेल में है. जबकि, चंद्राकर को घर में नजरबंद कर दिया गया है. भारत में दोनों ही करीब 6000 करोड़ रुपए के लेनदेन से जुड़े अवैध सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आरोपी हैं. पिछले साल अक्टूबर में छत्तीसगढ़ की एक विशेष अदालत के आदेश पर ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की थी. वह अपनी शादी में हुए खर्चे को लेकर भी सुर्खियों में आ गया था.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.