✕

होम / बिजनेस / चेन्नई के श्रीपेरुम्बुदुर प्लांट में ₹1000 करोड़ का निवेश करेगा Samsung, ये होगा लाभ

चेन्नई के श्रीपेरुम्बुदुर प्लांट में ₹1000 करोड़ का निवेश करेगा Samsung, ये होगा लाभ

इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग चेन्नई के पास श्रीपेरुम्बुदुर प्लांट में 1000 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है. इससे सैकड़ों की संख्या में नई नौकरियां जेनरेट होंगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स तमिलनाडु में अपनी एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में 1000 करोड़ का निवेश करने जा रही है. कंपनी ने यह कदम श्रमिकों के हड़ताल के कुछ ही महीनों बाद उठाया है. बता दें कि चेन्नई के पास श्रीपेरुम्बुदुर प्लांट में सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (CITU) के बैनर तले कर्मचारी सितंबर के महीने में हड़ताल पर थे. उनकी मांगों में कंपनी की तरफ से यूनियन को मान्यता देना, काम के घंटे में सुधार और वेतन बढ़ाने की बातें शामिल थीं.

प्लांट में बनाए जाते हैं ये प्रोडक्ट्स

सैमसंग के श्रीपेरुम्बुदुर प्लांट में निवेश की खबर की तमिलनाडु के उद्योग मंत्री डॉ. टीआरबी राजा ने सोशल मीडिया पर पुष्टि की. उन्होंने कहा कि इस नए निवेश से मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में 100 की संख्या में नए जॉब क्रिएट होंगे. श्रीपेरुम्बुदुर प्लांट में रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, टेलीविजन जैसे कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग होती है. 2022-23 में यहां से 12 बिलियन अमेरिकी डॉलर के सामानों की बिक्री हुई.

देश में तमिलनाड़ु में सबसे ज्यादा कारखाने

मई 2021 और मार्च 2025 के दौरान तमिलनाडु 10.14 लाख करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करने में सफल रहा है. नतीजतन, ऑटोमोबाइल, सेमी-कंडक्टर और टेक्नीकल टेक्सटाइल जैसे सेक्टर्स में 32 लाख नौकरियों का सृजन हुआ है. अभी तक तमिलनाडु में 31,517 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं, जो भारत में सबसे ज्यादा है. 20,739 कारखानों की संख्या के साथ महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर है. 

सैमसंग के श्रीपेरुम्बुदुर प्लांट में इस वक्त 2,000 से भी अधिक लोग काम करते हैं. भारत में सैमसंग के परिचालन में इसका अहम योगदान है. वित्त वर्ष 2022-23 के कंपनी के आंकड़ों के अनुसार, इस प्लांट ने देश भर में सैमसंग की 1 लाख करोड़ रुपये की बिक्री में लगभग पांचवां हिस्सा योगदान दिया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

44 minutes ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

1 hour ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

1 hour ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

3 hours ago

अल नीनो की आशंका के बीच सरकार ने तय किया 37.39 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य

2025-26 के वास्तविक उत्पादन से करीब 26 लाख टन कम है लक्ष्य; धान, मक्का, सोयाबीन और कपास के रकबे में कमी, दालों और तिलहनों की बोआई बढ़ी

3 hours ago

बड़ी खबरें