होम / बिजनेस / दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung के भारत में चल रहे 'अच्छे दिन', अब पाने वाली है ये मुकाम 

दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung के भारत में चल रहे 'अच्छे दिन', अब पाने वाली है ये मुकाम 

सैमसंग ने भारत में दिसंबर 1995 में कदम रखा था, तब से अब तक कंपनी ग्राहकों का विश्वास बनाए रखे हुए है. उसके प्रोडक्ट्स को काफी पसंद किया जाता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मोबाइल से लेकर TV, फ्रिज तक बनाने वाली दक्षिण कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग (Samsung) भारत में जमकर कमाई कर रही है. यह कहना गलत नहीं होगा कि Samsung के Bharat में 'अच्छे दिन' चल रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दक्षिण कोरिया की यह कंपनी भारत में एक लाख करोड़ रुपए के सालाना रिवेन्यु के करीब पहुंच गई है. सैमसंग के पूर्ण स्वामित्व वाली सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की 2022-23 में कुल इनकम 98,924 करोड़ रुपए रही. बता दें कि सैमसंग ने लगभग 27 वर्ष पहले भारत में अपना ऑपरेशन शुरू किया था.

बिक्री में 16 प्रतिशत का उछाल
कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज मेकर सैमसंग इंडिया की वित्त वर्ष 2023 में बिक्री FMCG कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर और ITC लिमिटेड से भी ज्यादा है. रिपोर्ट्स बताती हैं कि फाइनेंशियल ईयर में 2023 में सैमसंग की सेल में 16% की तेजी आई है. हालांकि, पिछले साल के मुकाबले उसके नेट प्रॉफिट में जरूर कुछ कमी देखने को मिली है. इस वित्त वर्ष में सैमसंग का मोबाइल फोन बिजनेस से आने वाला रिवेन्यु बढ़ा है. कंपनी ने इस बिजनेस से कुल 70,292 करोड़ रुपए जुटाए हैं. पिछले साल सैमसंग इंडिया के स्मार्टफोन की बिक्री में कम से कम 27 फीसदी का उछाल आया है. 

इस वजह से मिला कंपनी को बूस्ट
मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अल्ट्रा-प्रीमियम गैलेक्सी Z सीरीज की सफलता से सैमसंग के मोबाइल बिजनेस को बूस्ट मिला है. गौर करने वाली बात ये है कि ओवरऑल मार्केट में नरमी के बावजूद पिछले साल सैमसंग के मोबाइल फोन की बिक्री में तेजी आई है. भारत में सैमसंग के टोटल बिजनेस में मोबाइल सेगमेंट की अच्छी-खासी हिस्सेदारी है. एक अनुमान के मुताबिक, यह आंकड़ा इस वित्त वर्ष 71 प्रतिशत रहा है, जो फाइनेंशियल ईयर 2022 में 67% था. यानी इसमें सीधे 4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. 

जमकर बिके होम अप्लायंसेज 
भारत के मोबाइल मार्केट में सैमसंग की हिस्सेदारी की बात करें, तो यह 18 प्रतिशत है. जबकि चीनी कंपनी Vivo की 17, रियलमी की 12 और Oppo की करीब 11 फीसदी है. मोबाइल के बाद सैमसंग की कमाई का दूसरा बड़ा सोर्स होम अप्लायंसेज हैं. FY-2023 में कंपनी ने 11,844 करोड़ रुपए के होम अप्लायंसेज बेचे, जो पिछले साल के मुकाबले 18 प्रतिशत अधिक है. सैमसंग के TV को भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. इस सेगमेंट में तमाम कंपनियां मौजूद हैं, लेकिन सैमसंग का अपना एक अलग स्थान है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

10 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

13 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

13 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

16 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

16 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

10 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

13 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

12 hours ago