✕

होम / बिजनेस / Samsung कर्मचारियों की 28 दिन से हड़ताल जारी, बातचीत में CITU बन रही बाधा

Samsung कर्मचारियों की 28 दिन से हड़ताल जारी, बातचीत में CITU बन रही बाधा

CITU चाहती है कि उनकी यूनियन को स्वीकार किया जाए और वह जोर दे रही है कि यह बातचीत केवल उनके नेताओं के साथ होनी चाहिए, जो सैमसंग के कर्मचारी नहीं हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सैमसंग (Samsung) के दक्षिण भारत प्लांट में चल रही स्ट्राइक को लगभग एक महीना होने जा रहा है. तमाम कोशिशों और सख्ती के बावजूद चेन्नई प्लांट के कर्मचारी हड़ताल खत्म करने को राजी नहीं है. अब इस मामले में तमिलनाडु सरकार ने भी एंट्री ले ली है. प्रदेश के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (MK Stalin) ने अपने 3 मंत्रियों को इस हड़ताल को खत्म करवाने की जिम्मेदारी सौंपी है. इस बीच जानकारी सामने आ रही है कि सैमसंग कर्मचारियों की सभी मांगें मानने को राजी हो गई है. मगर, कंपनी का आरोप है कि कर्मचारी यूनियन सीटू (CITU) इस समझौते में अड़ंगा लगा रही है. 

तमिलनाडु के इंडस्ट्री मंत्री से मिले सैमसंग के अधिकारी 

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग के वरिष्ठ अधिकारियों ने रविवार को तमिलनाडु के इंडस्ट्री मिनिस्टर टीआरबी राजा (TRB Rajaa) से मुलाकात की. इस दौरान उनके प्लांट में चल रही हड़ताल को जल्द से जल्द खत्म करवाने की डिमांड की. सैमसंग के इस प्लांट में करीब 1,750 कर्मचारी काम करते हैं. इनमें से लगभग 1,100 लोग 9 सितंबर से ही हड़ताल पर हैं. उनकी मांग है कि सैलरी में इजाफा किया जाए. काम के घंटे बेहतर किए जाएं और उनकी यूनियन सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (Centre of Indian Trade Unions) को मान्यता प्रदान की जाए.

जल्द ही किसी समझौते पर पहुंच जाएंगे मैनेजमेंट और कर्मचारी

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने टीआरबी राजा के अलावा एमएसएमई मंत्री टीएम अंबरासन (TM Anbarasan) और लेबर मिनिस्टर सीवी गणेशन (CV Ganesan) को सैमसंग स्ट्राइक को खत्म करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. टीआरबी राजा ने कहा कि हमने सैमसंग के मैनेजमेंट से चर्चा की है. इस मसले पर जल्द से जल्द कोई हल निकाला जाएगा. हमें पूरी उम्मीद है कि सैमसंग का मैनेजमेंट और हड़ताल कर रहे कर्मचारी जल्द ही किसी समझौते पर पहुंच जाएंगे. इससे सभी को लाभ होगा.

हड़ताल के चलते सैमसंग को फेस्टिव सीजन के दौरान बड़ा झटका

इस मामले में हाल ही में रैली निकाल रहे करीब 900 हड़ताली कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया था. इसके अलावा कंपनी की इस हड़ताल को रोकने के लिए सैमसंग कोर्ट का दरवाजा भी खटखटा चुकी है. साथ ही इन कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का नोटिस भी दिया गया था. हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि कंपनी ने इन कर्मचारियों को चॉकलेट भेजे थे. साथ ही कहा था कि वह कर्मचारियों के हित में ही फैसले लेगी. इस हड़ताल के चलते सैमसंग को फेस्टिव सीजन के दौरान बड़ा झटका लगा है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

1 hour ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

1 hour ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

2 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

17 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

17 hours ago

बड़ी खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

1 hour ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

1 hour ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

2 hours ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

2 hours ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

23 hours ago