✕

होम / बिजनेस / Samsung के कर्मचारियों ने कंपनी के खिलाफ खोला मोर्चा, शुरू की हड़ताल, जानिए क्या होगा असर

Samsung के कर्मचारियों ने कंपनी के खिलाफ खोला मोर्चा, शुरू की हड़ताल, जानिए क्या होगा असर

इसे सैमसंग के 55 साल के पुराने इतिहास में कर्मचारियों की सबसे बड़ी हड़ताल बताया जा रहा है. पिछले महीने भी कर्मचारियों ने एक दिन की हड़ताल की थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इलेक्ट्रॉनिक्स व स्मार्टफोन बनाने वाली दुनिया की सबसे प्रमुख कंपनियों में एक सैमसंग के सामने नई परेशानी खड़ी हो गई है. कंपनी के कर्मचारी कंपनी के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिए हैं. सोमवार को कर्मचारियों ने वेतन और अलाउंस को लेकर आगामी 3 दिन के लिए हड़ताल का ऐलान किया है. कर्मचारियों ने कहा कि तीन दिन तक चलने वाले इस आंदोलन से मेमोरी चिप का प्रोडक्शन प्रभावित हो सकता है. बता दें कि दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी सैमसंग दुनिया की सबसे बड़ी चिप मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है.

55 साल के इतिहास की सबसे बड़ी हड़ताल

सैमसंग के कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर इससे पहले भी हड़ताल कर चुके हैं. इससे पहले पिछले महीने के दौरान सैमसंग के कर्मचारियों ने एक दिन की हड़ताल की थी. मांगों पर सहमति नहीं बनने के बाद मामला आगे बढ़ चुका है और अब वे फिर से हड़ताल पर गए हैं. सैमसंग के कर्मचारियों की ये हड़ताल 3 दिनों की है. इसे सैमसंग के 55 साल के अब तक के इतिहास की सबसे बड़ी हड़ताल बताया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कर्मचारियों की इस हड़ताल से सैमसंग के सेमीकंडक्टर (चिप) प्रोडक्शन पर असर पड़ सकता है. रिपोर्ट में कर्मचारियों के यूनियन के एक लीडर के हवाले से कहा गया है कि कर्मचारी कंपनी की सबसे एडवांस्ड चिप फैसिलिटीज में से एक के प्रोडक्शन को बाधित कर अपना संदेश साफ करना चाहते हैं.

सैमसंग के चिप प्रोडक्शन पर होगा असर

यूनियन का लक्ष्य ह्वासियोंग में स्थित सैमसंग के सेमीकंडक्टर प्लांट के बाहर 5 हजार लोगों को जमा करने की है. हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि सैमसंग के कर्मचारियों के यूनियन की अपील पर कितने कर्मचारी काम छोड़ने वाले हैं. हालांकि उसके बाद भी यह लगभग तय माना जा रहा है कि आज से शुरू हुई तीन दिनों की हड़ताल से सैमसंग के चिप प्रोडक्शन पर असर पड़ने वाला है.

इन कारणों से नाराज हैं सैमसंग के कर्मचारी

दरअसल, सैमसंग के कर्मचारी वेतन और छुट्टी को लेकर असंतुष्ट चल रहे हैं. 28 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की सदस्यता रखने वाले लेबर यूनियन नेशनल सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स यूनियन का कहना है कि वेतनमान को लेकर बातचीत में कोई समाधान नहीं निकलने से मामला आगे बढ़ रहा है. पिछले साल चिप यूनिट में काम करने वाले कर्मचारियों को चिप बिजनेस के घाटे में होने का हवाला देकर बोनस का भुगतान नहीं किया गया था. कंपनी और कर्मचारियों के बीच विवाद बढ़ाने में यह भी एक अहम मुद्दा है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.