होम / बिजनेस / सरकार की इस योजना से इन मोबाइल कंपनियों ने जताई अहसमति, ये बताई वजह

सरकार की इस योजना से इन मोबाइल कंपनियों ने जताई अहसमति, ये बताई वजह

भारत के मौजूदा बाजार में सैमसंग की हिस्‍सेदारी सबसे ज्‍यादा है उसके बाद श्‍याओमी की दूसरी सबसे बड़ी हिस्‍सेदारी और तीसरे नंबर पर एप्‍पल है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मोबाइल बनाने वाली कंपनियों में सैमसंग और क्‍वॉलकाम ने सरकार की उस योजना में शामिल होने से मना कर दिया है जिसमें कहा गया था कि मोबाइल कंपनियों को एटीएससी 3 तकनीक को फोन में लगाने पर सोचना चाहिए. कंपनियों ने इसका ये कहकर विरोध किया है कि इसे लगाने से फोन की कीमत में 30 डॉलर तक का इजाफा हो जाएगा. दरअसल सरकार के प्रपोजल के अनुसार मोबाइल के हार्डवेयर में अगर बदलाव किया जाए तो ATSC 3 के जरिए बिना सेलुलर नेटवर्क के लाइव टीवी देखा जा सकता है. 

कंपनियों का क्‍या तर्क है? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस पूरे मामले में कंपनियों का तर्क है कि भारत में उनके जो मौजूदा मोबाइल फोन हैं वो एटीएससी 3 तकनीक के साथ काम करने के लिए तैयार नहीं हैं.  कंपनियों ने ऐसा भी कहा है कि अगर इस तकनीक को उनमें जोड़ने की कोशिश की भी जाती है तो उसकी कीमत 30 डॉलर तक बढ़ सकती है. 30 डॉलर का मतलब है कि कम से कम 2400 रुपये का इजाफा हो जाएगा. कंपनियों ने ये भी कहा है कि ये योजना उनकी भविष्‍य की निर्माण योजना को बर्बाद कर सकती है. 

कई कंपनियों ने लिखा है पत्र 
कंपनियों की ओर से कम्‍युनिकेशन मिनिस्‍ट्री को लिखे गए एक पत्र में कहा गया है कि अगर इस तकनीक को मोबाइल में जोड़ा जाता है तो इसका असर मोबाइल की बैटरी पर भी पड़ेगा. इससे सेलूलर रिसेप्‍शन भी खराब हो सकता है. कंपनियों ने ये भी कहा है कि इस तकनीक के एडॉप्‍शन में कोई मेरिट नजर नहीं आ रही है. इस लेटर को लिखने वाली कंपनियों में सैमसंग, क्‍वॉलकाम, एरिक्‍शन और नोकिया जैसी कंपनियां शामिल हैं. 

क्‍यों लाना चाह रही है सरकार ये तकनीक? 
दरअसल सरकार लाइव डिजिटल टीवी की इस तकनीक को इसलिए लाना चाह रही है क्‍योंकि वो सेलूलर नेटवर्क पर इसके जरिए लोड को कम करना चाह रही है. इससे पहले मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एप्‍पल और शाओमी जैसी कंपनियां भी इस तकनीक का विरोध कर चुकी हैं. मौजूदा समय में  इस तकनीक को दक्षिण कोरिया और अमेरिका के कुछ इलाकों में लॉन्‍च किया गया है. मौजूदा समय में सैमसंग के पास 17.2 % हिस्‍सेदारी है जबकि शाओमी के पास 16.6 % और एप्‍पल के पास 6 % हिस्‍सेदारी है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

15 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

15 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

15 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

17 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

18 hours ago

बड़ी खबरें