✕

होम / बिजनेस / FSSAI के टेस्‍ट में फेल हुए 100 से ज्‍यादा कंपनियों के नमूने, इन राज्‍यों की हैं कंपनियां

FSSAI के टेस्‍ट में फेल हुए 100 से ज्‍यादा कंपनियों के नमूने, इन राज्‍यों की हैं कंपनियां

 ऐसा नहीं है कि मसाला कंपनियों को पहली बार इस तरह की कार्रवाई का सामना करना पड़ा हो, इससे पहले अमेरिका में 2023 में भारतीय मसालों में साल्‍मोना पाए जाने के बाद उन्‍हें वापस बुला लिया गया था. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सिंगापुर और हांगकांग में मसालों के नमूने फेल होने के बाद देश में शुरू हुई मसाला कंपनियों की जांच में चौंकाने वाले नतीजे सामने आ रहे हैं. FSSAI ने पूरे देशभर से 4000 से ज्‍यादा सैंपल लिए हैं जिसमें से अब तक 111 मसाला उत्‍पादकों के सैंपल जांच में फेल हो गए हैं. इन सभी कंपनियों को सरकार की ओर से तुरंत उत्‍पादन बंद करने का निर्देश दिया गया है जबकि FSSAI बाकी सैंपलों की जांच कर रहा है. 

अब तक 2000 से ज्‍यादा सैंपल की जांच पूरी 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, FSSAI ने देश भर से 4000 से ज्‍यादा सैंपलों की जांच की थी उनमें से 2200 सैंपलों की जांच पूरी हो चुकी है. FSSAI की जांच में 111 कंपनियां ऐसी निकली हैं जिनके सैंपल पूरी तरह से पास नहीं हो पाए हैं. क्‍योंकि FSSAI के पास परीक्षण लैब की संख्‍या कम है इसलिए अभी भी बड़े पैमान पर सैंपलों की जांच चल रही है. जिन कंपनियों के सैंपल फेल हुए हैं उनमें ज्‍यादातर दक्षिण भारत के दो राज्‍यों में शामिल हैं. इनमें केरल और तमिलनाडु के मसाला उत्‍पादक हैं. यही नहीं इनमें मसाला ब्रैंड में कुछ गुजरात, महाराष्‍ट्र और मध्‍य प्रदेश के ब्रैंड भी शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें: सिंगापुर के बिल्‍डर ने एनसीआर के इस शहर में खरीदी जमीन, 400 करोड़ में हुआ सौदा

एवरेस्‍ट, एमडीएच की भी हो चुकी है जांच 
मई में ये पूरा मामला सामने आने FSSAI की ओर से एमडीएच और एवरेस्‍ट मसालों के कई सैंपलों की जांच की गई थी. इसमें एवरेस्‍ट और एमडीएच के 34 सैंपल शामिल थे,  इनमें 9 महाराष्‍ट्र और गुजरात स्थित फैक्‍ट्री से लिए गए हैं जबकि 25 दिल्‍ली हरियाणा और राजस्‍थान से लिए गए थे.इनमें एथिलीन ऑक्‍साइड नहीं पाया गया था. FSSAI की ओर से लिए गए सैंपल में से जिन परीक्षणों को किया गया उनमें मसालों में नमी का स्‍तर, रोडेंट कंटैमिनेशन, हैवी मैटल, कीटनाशक और एफ्लाटॉक्सिन शामिल हैं. 

सिंगापुर हांगकांग ने लगा दिया था मसालों पर बैन 
सिंगापुर और हांगकांग में एवरेस्‍ट और एमडीएच के सैंपलों के फेल होने के बाद वहां की सरकारों ने उन पर बैन लगा दिया था. वहां की एजेंसियों की ओर से कराए गए टेस्‍ट में इन मसालों में एथिलीन ऑक्‍साइड पाया गया था. लेकिन इस विवाद के सामने आने के बाद जब अमेरिका में इसकी जांच की गई तो वहां इसे ग्रीन सिग्‍नल दे दिया गया था.  एथिलीन ऑक्‍साइड को 1 कार्सिनोजेन के रूप में जाना जाता है.  ये एक ऐसा तत्‍व है जिसके कारण स्‍तन कैंसर के बढ़ते जोखिम के साथ स्‍वास्‍थ्‍य के लिए कई और परेशानियां भी पैदा करता है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.