✕

होम / बिजनेस / अपनी ही कंपनी से निकाले गए Sam Altman के बारे में अब आई ये बड़ी खबर

अपनी ही कंपनी से निकाले गए Sam Altman के बारे में अब आई ये बड़ी खबर

ChatGPT से दुनियाभर में तहलका मचाने वाली कंपनी OpenAI के सीईओ रहे सैम ऑल्टमैन अब कुछ नया करने वाले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अपनी ही कंपनी से निकाले गए ओपनएआई (OpenAI) के सीईओ सैम ऑल्टमैन (Sam Altman) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. सैम अपना नया एआई स्टार्टअप लाने की तैयारी में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने निवेशकों को बताया है कि वे एक नया AI स्टार्टअप शुरू करने की योजना बना रहे हैं. बता दें कि चैटजीपीटी (Chatgpt) से दुनियाभर में फेमस हुई OpenAI की स्थापना सैम ऑल्टमैन ने ही की थी, लेकिन हाल ही में कंपनी के बोर्ड मेंबर्स ने सैम को उन्हीं की कंपनी से निकाल दिया. 

ग्रेग ब्रॉकमैन देंगे सैम का साथ
सैम ऑल्टमैन (Sam Altman) ने अपनी नई योजना के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया है. उन्होंने केवल इतना ही कहा है कि वो नया AI स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं. ओपनएआई के पूर्व को-फाउंडर और चेयरमैन ग्रेग ब्रॉकमैन भी इस स्टार्टअप में सैम का साथ दे सकते हैं. ब्रॉकमैन ने ऑल्टमैन की बर्खास्तगी के बाद कंपनी से इस्तीफा दे दिया था. इस संबंध में आई एक रिपोर्ट में कहा गया कि नए स्टार्टअप की सटीक जानकारी अभी सामने नहीं आई है. लेकिन सैम ऑल्टमैन चिप डिजाइनर आर्म सहित सेमीकंडक्टर अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहे हैं.

कई कर्मचारी छोड़ेंगे OpenAI
पिछले महीने यानी सितंबर में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि एपल (Apple) के पूर्व मुख्य डिजाइनर जॉनी इवे और सैम ऑल्टमैन मिलकर एक AI हार्डवेयर डिवाइस लॉन्च कर सकते हैं, जो अपनी तरह की पहली डिवाइस होगी. यह भी सामने आया है कि सॉफ्टबैंक के सीईओ और निवेशक मासायोशी सोन ने इस आईडिया के बारे में दोनों से बात की है. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगर ऑल्टमैन अगर नई कंपनी शुरू करने का फैसला करते हैं, तो कई कर्मचारी उनके साथ जुड़ सकते हैं. माना जा रहा है कि OpenAI से अभी कई कर्मचारी इस्तीफा दे सकते हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी टैरिफ के दबाव के बावजूद भारत का इंजीनियरिंग निर्यात 15.5% बढ़ा, 9.97 अरब डॉलर पर पहुंचा

भारत के कुल निर्यात में इंजीनियरिंग सेक्टर की हिस्सेदारी करीब 27-28% है. वहीं, देश से निर्यात होने वाले कुल विनिर्मित उत्पादों में इसका योगदान लगभग 40% है.

2 minutes ago

क्या Skydance में 10 अरब डॉलर तक निवेश कर सकती है SpaceX? जॉन मेलोन ने जताई संभावना

मीडिया निवेशक जॉन मेलोन ने बुधवार को न्यूयॉर्क में आयोजित पैली सेंटर फॉर मीडिया के इंटरनेशनल काउंसिल समिट के दौरान SpaceX और Skydance के बीच संभावित निवेश को लेकर अटकलें लगाईं.

17 minutes ago

फ्लिपकार्ट की त्योहारी सेल में छोटे शहरों का दबदबा, 60% खरीदार टियर-2 और छोटे शहरों से

इस साल की सेल में युवा ग्राहकों और छोटे शहरों के खरीदारों की भागीदारी उल्लेखनीय रही. कंपनी के आंकड़ों के अनुसार, कुल खरीदारों में करीब आधे Gen Z यानी युवा पीढ़ी के ग्राहक थे.

30 minutes ago

दुबई की Amity University में डॉ. अनुराग बत्रा की मास्टरक्लास, नेतृत्व और उद्यमिता पर की चर्चा

इस पहल के जरिए विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा के साथ उद्योग जगत के अनुभवों को समझने का अवसर मिला. ऐसे संवाद विद्यार्थियों को अपने करियर की संभावनाओं को पहचानने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होने में मदद कर सकते हैं.

2 hours ago

PC ज्वैलर को कर्ज से उबारने की कहानी: बैंकों ने प्रमोटर्स के मुकाबले पांच गुना ज्यादा कीमत चुकाई

जहां सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने भारी नुकसान उठाते हुए 29.20 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर कर्ज को शेयरों में बदला, वहीं प्रमोटर परिवार ने 5.62 रुपये प्रति शेयर के भाव पर निवेश किया और अब कर्जमुक्त कंपनी में पहले से ज्यादा हिस्सेदारी के साथ बाहर आया.

4 hours ago

बड़ी खबरें

अमेरिकी टैरिफ के दबाव के बावजूद भारत का इंजीनियरिंग निर्यात 15.5% बढ़ा, 9.97 अरब डॉलर पर पहुंचा

भारत के कुल निर्यात में इंजीनियरिंग सेक्टर की हिस्सेदारी करीब 27-28% है. वहीं, देश से निर्यात होने वाले कुल विनिर्मित उत्पादों में इसका योगदान लगभग 40% है.

2 minutes ago

रिटेल निवेशकों की बिकवाली अब पूरे बाजार में फैल रही है

दो साल तक रिटेल निवेशकों ने अपने ब्रोकरों के पैसे से शेयर खरीदे. अब उसका असर सामने आ रहा है. बिकवाली सट्टेबाजी वाले छोटे हिस्से से निकलकर बाजार के बाकी हिस्सों में भी फैल गई है.

4 hours ago

फ्लिपकार्ट की त्योहारी सेल में छोटे शहरों का दबदबा, 60% खरीदार टियर-2 और छोटे शहरों से

इस साल की सेल में युवा ग्राहकों और छोटे शहरों के खरीदारों की भागीदारी उल्लेखनीय रही. कंपनी के आंकड़ों के अनुसार, कुल खरीदारों में करीब आधे Gen Z यानी युवा पीढ़ी के ग्राहक थे.

30 minutes ago

जेमी बीटन: असाधारण दिमाग और अरबों डॉलर के कारोबार के पीछे ज्योतिषीय गणना

क्रिमसन एजुकेशन के संस्थापक की शैक्षणिक महत्वाकांक्षा, उद्यमशीलता में उभार और 2027 की संभावनाओं का ज्योतिषीय विश्लेषण

1 hour ago