होम / बिजनेस / Sam Altman को निकालने वाले खुद हुए बाहर, अब ऐसा है OpenAI का नया बोर्ड

Sam Altman को निकालने वाले खुद हुए बाहर, अब ऐसा है OpenAI का नया बोर्ड

OpenAI में चल रहे ड्रामे का आखिरकार अंत हो गया है. सैम ऑल्टमैन की वापसी हो गई है और उन्हें निकालने वाले खुद बाहर हो गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI में पिछले कुछ दिनों में काफी कुछ बदला है. पहले कंपनी के फाउंडर एवं CEO सैम ऑल्टमैन (Sam Altman) को कंपनी से बाहर किया गया. फिर बोर्ड के इस फैसले के खिलाफ बगावती सुर सुनाई दिए और अब सैम की कंपनी में बतौर सीईओ वापसी हो गई है. जबकि उन्हें निकालने वाले अब खुद कंपनी से बाहर हो गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, OpenAI के जिन तीन बोर्ड मेंबर्स ने सैम को बाहर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, उन्हें हटा दिया गया है. कंपनी ने तीन सदस्यीय नए बोर्ड का गठन किया है.    

नए बोर्ड में इन्हें मिली जगह
ओपनएआई के नए बोर्ड में एडम डी'एंजेलो, ब्रेट टेलर और लैरी समर्स हैं. एडम डी'एंजेलो पिछले बोर्ड में भी शामिल थे. 43 साल के टेलर को नए बोर्ड में चेयरमैन नियुक्त किया गया है. उन्हें टेक इंडस्ट्री में काफी अनुभव है. टेलर ने सेल्सफोर्स, ट्विटर में काम किया है. साथ ही वह गूगल मैप्स के को-क्रिएटर और फेसबुक के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर भी रहे हैं. वहीं, 68 वर्षीय लैरी समर्स 2009 में बराक ओबामा के चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर नियुक्त हुए थे. समर्स 2001 से 2006 तक हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट भी रह चुके हैं. एडम डी'एंजेलो की बात करें, तो वह Quora के को-फाउंडर CEO हैं. उन्हने फेसबुक के साथ भी काम किया है. ऑल्टमैन की वापसी में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. 

ये भी पढ़ें - ऐसा क्या हुआ कि Sam Altman को लेकर बदल गया OpenAI का मन? अब वापसी के लिए मिन्नतें! 

इनका दांव पड़ गया उल्टा
सैम को हटाने वाले पिछले बोर्ड में हेलेन टोनर, ताशा मैकौली और इल्या सुतस्केवर भी शामिल थे. इन तीनों को अब बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. बता दें कि सैम ऑल्टमैन को कंपनी से निकाले जाने से बड़े पैमाने पर कर्मचारी नाराज हो गए थे. कम से कम 500 कर्मचारियों ने इस्तीफे की धमकी दी है. उन्होंने निदेशक मंडल को लिखे अपने पत्र में कहा था कि सैम ऑल्‍टमैन और ग्रेग बॉकमैन को वापस कंपनी में लाया जाए. अगर ऐसा नहीं होता है तो वो सभी इस्‍तीफा दे देंगे. कर्मचारियों ये भी कहा था कि सैम को हटाने से ओपनएआई जिस मिशन में जुटी हुई है वो कमजोर भी हो सकता है. बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की इसी बगावत के चलते सैम की वापसी की प्रक्रिया शुरू हुई और अब वह पुन: कंपनी के सीईओ बन गए हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

1 hour ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

1 hour ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

1 hour ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

3 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

4 hours ago

बड़ी खबरें