होम / बिजनेस / Sam Altman को मिली नई जिम्‍मेदारी, Satya Nadella ने ट्वीट कर दी जानकारी

Sam Altman को मिली नई जिम्‍मेदारी, Satya Nadella ने ट्वीट कर दी जानकारी

Sam Altman को ओपन एआई में सीईओ के पद से हटाए जाने के बाद कंपनी ने आज नए सीईओ की घोषणा भी कर दी है. कंपनी ने Twitch के पूर्व प्रमुख Emmett Shear को ये नई जिम्‍मेदारी दे दी है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले हफ्ते के अंत से शुरू हुआ ओपन एआई विवाद अब सुलझता हुआ दिखाई दे रहा है. ओपनएआई के सीईओ के पद से हटाए जाने के बाद जिस तरह की परिस्थितियां पैदा हुई उसके बाद अब सैम ऑल्‍टमैन को नई जिम्‍मेदारी दी गई है. सैम अब माइक्रोसॉफ्ट में रिसर्च विंग को अपने एक और साथी के साथ मिलकर संभालेंगे. खुद माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्‍य नडेला ने ये जानकारी ट्वीट करके दी है.  

सत्‍य नडेला ने ट्वीट करके क्‍या दी जानकारी 
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्‍य नडेला ने एक ट्वीट कर ये जानकारी दी है. उसमें उन्‍होंने लिखा है कि-
हम OpenAI के साथ अपनी पार्टनरशिप लिए प्रतिबद्ध हैं और हमें अपने उत्पाद रोडमैप, माइक्रोसॉफ्ट इग्नाइट में घोषित हर चीज के साथ इनोवेशन जारी रखने की हमारी क्षमता पर पूरा भरोसा है.  हमें हमारे ग्राहकों और भागीदारों का समर्थन जारी रखने की हमारी क्षमता पर भी पूरा भरोसा है. हम एम्मेट शीयर (Emmett Shear) और ओपनएआई की नई नेतृत्व टीम को जानने और उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं. हम यह खबर साझा करते हुए बेहद उत्साहित हैं कि सैम ऑल्टमैन और ग्रेग ब्रॉकमैन, दोनों सहकर्मियों के साथ एक नई उन्नत एआई अनुसंधान टीम का नेतृत्व करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट में शामिल होंगे. हम उन्हें उनकी सफलता के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए शीघ्रता से आगे बढ़ने की आशा रखते हैं.

सैम ऑल्‍टमैन ने ट्वीट पर दी ये प्रतिक्रिया 
सत्‍य नडेला के सैम को लेकर किए गए इस ट्वीट पर खुद सत्‍य नडेला ने ‘मिशन जारी है’ लिखा है. उनके इस ट्वीट ने उनकी नई नियुक्ति पर मुहर लगा दी है. सैम ऑल्‍टमैन को पिछले हफ्ते ओपनएआई से निकाल दिया गया था. इस कदम ने सभी को चौंका दिया था. ओपन एआई के बोर्ड ने ये कहकर सैम को बाहर किया था अब उसे उनकी क्षमताओं पर भरोसा नहीं है.  

क्‍या थम गया है ये पूरा विवाद? 
सैम की इस नियुक्ति पर की गई टिप्‍पणी से लग तो यही रहा है कि फिलहाल ये विवाद थम गया है. अब सैम, माइक्रोसॉफ्ट के लिए एक नए सिरे से रिसर्च अनुसंधान का काम करेंगे. ओपन एआई एक रिसर्च अनुसंधान कंपनी है, जिसका माइक्रोसॉफ्ट एक बड़ा निवेशक है. लेकिन अब अगर सैम माइक्रोसॉफ्ट के लिए काम करते हैं तो क्‍या आने वाले समय में कंपनी एआई को लेकर खुद अपने पैरों पर खड़ी होने जा रही है. सत्‍य नडेला के इस कदम ने कई और सवालों को जन्‍म दे दिया है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

3 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

4 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

4 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

6 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

7 hours ago

बड़ी खबरें