होम / बिजनेस / बॉक्‍स ऑफिस पर सालार की है धूम तो शाहरुख की डंकी बजा रही है डंका, इतना हुआ कलेक्‍शन 

बॉक्‍स ऑफिस पर सालार की है धूम तो शाहरुख की डंकी बजा रही है डंका, इतना हुआ कलेक्‍शन 

सलार से पहले रिलीज हुई डंकी भी लगातार अच्‍छी कमाई कर रही है. शाहरुख खान की पठान से लेकर डंकी तक आई फिल्‍में 2500 करोड़ का कारोबार कर चुकी हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शाहरुख खान की डंकी के साथ बॉक्‍स ऑफिस पर रिलीज हुई सालार की कमाई का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. फिल्‍म अभी तक देश में 300 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है. पूरी दुनिया में फिल्‍म का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है. फिल्‍म ग्‍लोबली अब तक 500 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का कारोबार कर चुकी है. वहीं दूसरी ओर शाहरुख खान की डंकी को भी जनता का भरपूर प्‍यार मिल रहा है. 

सलार ने कमाए इतने करोड़
22 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्‍म सलार का आज 8वां दिन है. फिल्‍म ने जहां अपने ओपनिंग डे में 90 करोड़ कमाए वहीं दूसरे दिन 56 करोड़, तीसरे दिन 62 करोड़, चौथे दिन 46 करोड़, 24.90 करोड़ रुपये पांचवे दिन और 15 करोड़ अपने छठे दिन, 12 करोड़ सातवें दिन, आठवें दिन 10 करोड़ रुपये की कमाई की है. इन सभी कलेक्‍शन के साथ फिल्‍म का कुल कलेक्‍शन 318 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है. वहीं अगर ग्‍लोबली फिल्‍म के कलेक्‍शन की बात करें तो वो 318 करोड़ रुपये तक जा चुका है. वहीं सातवें दिन तक फिल्‍म ने ग्‍लोबली 500 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का कारोबार कर लिया. 

डंकी की क्‍या है स्थिति?
वहीं अगर डंकी की कमाई की बात करें तो फिल्‍म की नौंवे दिन तक की कमाई फिल्‍म की सातवें दिन की कमाई पर नजर डालें तो फिल्‍म अभी तक 300 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की कमाई कर चुकी है. शाहरुख खान की फिल्‍म डंकी सलार से एक दिन पहले रिलीज हुई थी. डंकी 21 दिसंबर को रिलीज को हुई थी जबकि सलार 22 दिसंबर को रिलीज हुई थी. खुद रेड चिली एंटरटेनमेंट ने दावा किया है कि फिल्‍म अभी तक 323 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है.  

राष्‍ट्रपति भवन में हो चुकी है डंकी की स्‍क्रीनिंग 
शाहरुख खान की इस फिल्‍म की स्‍क्रीनिंग राष्‍ट्रपति भवन में हो चुकी है. जहां फिल्‍म की पूरी स्‍टारकास्‍ट मौजूद थी. इस फिल्‍म में विधु विनोद चोपड़ा की इस फिल्‍म में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्‍नू, बोमन ईरानी सहित कई अन्‍य कलाकार मौजूद थे. वहीं सलार में प्रभास के साथ मीनाक्षी चौधरी, पृथ्‍वीराज सुकुमार, श्रुति हसन, सरन शक्ति सहित कई अन्‍य कलाकार मौजूद हैं.  

ये भी पढें: आपको भी पसंद है फ्लाइट में सैंडविच खाना, तो Indigo में जो हुआ उसे आपको जरूर जानना चाहिए
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

1 hour ago

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

1 hour ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.