✕

होम / बिजनेस / 8 रुपए से कम का ये छोटू शेयर साबित हो रहा डायनामाइट, अब तक दिया इतना रिटर्न 

8 रुपए से कम का ये छोटू शेयर साबित हो रहा डायनामाइट, अब तक दिया इतना रिटर्न 

शेयर बाजार में एक पैनी स्टॉक तेजी से आगे बढ़ रहा है. कल इसमें करीब 20 प्रतिशत की शानदार तेजी देखने को मिली.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार में कल तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ग्रीन लाइन पर कारोबार के साथ बंद हुए. BSE सेंसेक्स जहां 819.69 अंक उछला. वहीं, NSE निफ्टी में भी 250.50 अंकों की तेजी दर्ज हुई. इस दौरान, एक छोटा शेयर बड़े-बड़े कदम भरते हुए 20 प्रतिशत के अपर सर्किट से जा टकराया. केवल कल ही नहीं, इस छोटू स्टॉक में बीते पांच कारोबारी सत्रों से हरियाली छाई हुई है. 

बोनस का तोहफा 
केवल 8 रुपए से कम की कीमत पर मिल रहे इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को अब तक खुश किया है. इस पैनी स्टॉक (Penny Stock) का नाम है सकुमा एक्सपोर्ट्स (Sakuma Exports). इस साल अब तक सकुमा एक्सपोर्ट्स के शेयर 106.10% रिटर्न दे चुके हैं. जबकि पिछले एक साल का आंकड़ा 129.20% है. शुक्रवार यानी कल यह 19.91% अंक उछलकर 7.77 रुपए पर बंद हुआ. शानदार रिटर्न के साथ कंपनी अब अपने निवेशकों को बोनस शेयर का तोहफा भी दे रही है.  

क्या करती है कंपनी?
सकुमा एक्सपोर्ट्स 4:1 के रेशियो में बोनस शेयर दे रही है. यानी, कंपनी के हर 1 शेयर पर 4 बोनस शेयर मिलेंगे. सकुमा एक्सपोर्ट्स के बोर्ड ने पिछले दिनों क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए 500 करोड़ रुपए जुटाने की मंजूरी दी थी. यह कंपनी अमेरिका, एशिया, अफ्रीका, यूरोप और मिडिल ईस्ट से इंपोर्ट एवं एक्सपोर्ट करती है. यह मुख्य रूप से शुगर, एडिबल ऑयल, ऑयल सीड्स, कॉटन और दलहन सहित कई स्पेशियलिटी क्रॉप्स की प्रमुख बायर, प्रोसेसर, मार्केटर, एक्सपोर्टर और इंपोर्टर है. पिछले वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट सालाना आधार पर 157 प्रतिशत बढ़ा था.

क्या होते हैं पैनी स्टॉक?
शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें, तो सकुमा एक्सपोर्ट्स लिमिटेड में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 46.29% है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 53.71 प्रतिशत है. कंपनी के शेयरों ने पिछले कुछ समय में जिस तरह से रिटर्न दिया है, उससे इस पैनी स्टॉक के प्रति निवेशकों का आकर्षण बढ़ा है. बता दें कि पेनी स्टॉक आमतौर पर छोटी कंपनियों से जुड़े होते हैं जिनमें लिक्विडिटी की कमी होती है. इन शेयरों की कीमत काफी कम होती है, इसलिए यह लोगों को आकर्षित करते हैं . हालांकि, इनमें जोखिम अपेक्षाकृत ज्यादा होता है. इसलिए इनमें सोच-समझकर निवेश करना चाहिए.  

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

2 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

3 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

4 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

5 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

8 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

2 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

4 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

3 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

5 hours ago

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

8 hours ago