होम / बिजनेस / पूरी तरह सबस्क्राइब हुआ Sai Silk Kalamandir का IPO, आज है आखिरी दिन!

पूरी तरह सबस्क्राइब हुआ Sai Silk Kalamandir का IPO, आज है आखिरी दिन!

QIB और HNI (उच्च नेट-वर्थ वाले व्यक्तियों) ने आज यानी सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन इस IPO को काफी मजबूती प्रदान की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

साई सिल्क कलामंदिर के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO को इन्वेस्टर्स से काफी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. आज IPO के सब्सक्रिप्शन का आखिरी दिन था और आज भी IPO को 2.97 गुना सबस्क्राइब किया गया है. एक्सचेंज पर मौजूद डेटा के अनुसार कंपनी के 11.44 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगाई गई है, जबकि IPO में 3.84 करोड़ शेयरों को जारी किया गया था. 

किसने खरीदा कितना हिस्सा?
योग्य संस्थागत खरीदारों और HNI (उच्च नेट-वर्थ वाले व्यक्तियों) ने आज यानी सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन इस IPO को काफी मजबूती प्रदान की है. जहां योग्य संस्थागत खरीदारों ने खुद को आवंटित किए गए शेयरों के लिए 8.88 गुना बोली लगाई है, वहीं HNIs ने खुद को आवंटित किए गए हिस्से को 1.77 गुना सबस्क्राइब किया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि योग्य संस्थागत खरीदारों को कुल IPO का 50% हिस्सा और HNIs के लिए कुल IPO में से 15% हिस्से को आरक्षित करके रखा गया था. इस IPO के लिए रिटेल इन्वेस्टर्स कुछ ख़ास उत्साहित नजर नहीं आए. रिटेल इन्वेस्टर्स ने अपने लिए आरक्षित हिस्से का 54% ही खरीदा है. आपको बता दें कि रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए कुल IPO का 35% हिस्सा आरक्षित किया गया था. 

इकठ्ठा किए 360 करोड़ रुपए
20-21 सितंबर तक 1200 करोड़ वाले इस IPO को लगभग 33% सबस्क्राइब किया गया था. यह कंपनी भारत के आंध्र प्रदेश नामक राज्य में स्थित है. कंपनी द्वारा विभिन्न प्रकार के एथनिक वस्त्र उत्पाद प्रदान किए जा सकते हैं. कंपनी द्वारा जारी किए गए इस IPO में 600 करोड़ की कीमत वाले नए शेयर जारी किए गए हैं वहीं दूसरी तरफ 601 करोड़ रूपए के शेयरों को OFS (ऑफर फॉर सेल) के माध्यम से जारी किया गया है. IPO के खुलने से एक दिन पहले ही 18 सितंबर को कंपनी ने बहुत से विभिन्न एंकरों के माध्यम से 360 करोड़ रूपए इकठ्ठा किए थे. इन एंकर इन्वेस्टर्स में HSBC, Societe General, BNP Paribas Arbitrage, Citigroup और ICICI Prudential Mutual Fund जैसे इन्वेस्टर्स के नाम शामिल हैं. 

कब होगा शेयरों का आवंटन?
IPO द्वारा जारी किए गए शेयरों के माध्यम से इकट्ठे गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी द्वारा 30 नए स्टोर खोलने, दो नए गोदाम खोलने, कैपिटल से संबंधित जरूरतों को पूरा करने के लिए और कर्ज के भुगतान के लिए किया जाएगा. आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे राज्यों में कंपनी के लगभग 54 स्टोर्स उपलब्ध हैं. कंपनी द्वारा IPO के शेयरों का आवंटन 27 सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा और इक्विटी शेयरों को इन्वेस्टर्स के अकाउंट में ट्रान्सफर भी कर दिया जाएगा. 
 
यह भी पढ़ें:  दिल्ली में Green Firecrackers की बिक्री पर भी रोक? सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया ये फैसला!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

7 hours ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

8 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

9 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

10 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

11 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

8 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

7 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.