✕

होम / बिजनेस / Sahaj Solar की शेयर बाजार में जबरदस्त एंट्री, लिस्टिंग के बाद भरी निवेशकों की झोली

Sahaj Solar की शेयर बाजार में जबरदस्त एंट्री, लिस्टिंग के बाद भरी निवेशकों की झोली

शेयर मार्केट में शुक्रवार को एक SME IPO लिस्ट हुआ. लिस्टिंग के दिन ही इस शेयर ने निवेशकों को बंपर रिटर्न दे दिया है. यह शेयर 90 फीसदी के प्रीमियम पर लिस्ट हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सोलर कंपनी सहज सोलर (Sahaj Solar) की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री हुई है. सहज सोलर के शेयर 90 पर्सेंट के फायदे के साथ 342 रुपये पर बाजार में लिस्ट हुए हैं. आईपीओ में सहज सोलर (Sahaj Solar IPO) के शेयर का दाम 180 रुपये था. कंपनी का आईपीओ 11 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और यह 15 जुलाई तक ओपन रहा. सहज सोलर के पब्लिक इश्यू का टोटल साइज 52.56 करोड़ रुपये का था. सहज सोलर के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुए हैं. 

Sahaj Solar IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

सहज सोलर का 52.56 करोड़ रुपये का आईपीओ 11 जुलाई-15 जुलाई के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था. इस इश्यू को हर कैटेगरी के निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला और ओवरऑल यह 507.21 गुना सब्सक्राइब हुआ था. इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 214.27 गुना, नॉन- इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 862.35 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 535.03 गुना भरा था. इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 29.20 लाख नए शेयर जारी हुए हैं. इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी.

मजबूत है कंपनी की आर्थिक स्थिति

वर्ष 2010 में बनी सहज सोलर पीवी मॉड्यूल बनाती है. यह सोलर वाटर पंपिंग सिस्टम और EPC सर्विसेज प्रोवाइड करती है. कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हुई है. वित्त वर्ष 2021 में इसे 70.58 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था. जो अगले वित्त वर्ष 2022 में बढ़कर 1.02 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2023 में 6.48 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी सालाना 72 फीसदी से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर 185.80 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की बात करें तो इसका मुनाफा डबल होकर 13.37 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 201.72 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

आज खुला एक और कंपनी का IPO

आज से एक और कंपनी Sanstar का IPO निवेश के लिए खुल गया है. यह मंगलवार 23 जुलाई को बंद हो जाएगा, अलॉटमेंट 24 जुलाई को होगा. जिन लोगों को शेयर अलॉट नहीं होंगे, उनकी रिफंड प्रक्रिया 25 जुलाई से ही शुरू हो जाएगी. जिन्हें शेयर अलॉट हो जाएंगे उनके डीमैट में ये 25 जुलाई को ही क्रेडिट हो जाएंगे. यह आईपीओ 26 जुलाई को शेयर मार्केट में लिस्ट होगा. शेयर का प्राइज बैंड 90 से 95 रुपये के बीच रखा गया है. एक लॉट में 150 शेयर हैं. एक लॉट की कीमत 14,250 रुपये है. एक रिटेल निवेशक अधिकतम 14 लॉट बुक करा सकता है, इसके लिए उसे 1,99,500 रुपये निवेश करने होंगे.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

20 hours ago