होम / बिजनेस / नए साल से पहले ही मन गई Sachin Tendulkar की पार्टी, Azad Engineering से हुई बंपर कमाई
नए साल से पहले ही मन गई Sachin Tendulkar की पार्टी, Azad Engineering से हुई बंपर कमाई
सचिन तेंदुलकर ने इसी साल मार्च में आजाद इंजीनियरिंग लिमिटेड में निवेश किया था. कंपनी के आईपीओ की शानदार लिस्टिंग हुई है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
आजाद इंजीनियरिंग लिमिटेड (Azad Engineering LTD) की आज यानी 28 दिसंबर को शेयर बाजार में लिस्टिंग हो गई है. कंपनी के आईपीओ को जितना शानदार रिस्पांस मिला था, उससे भी शानदार इसकी लिस्टिंग हुई है. आजाद इंजीनियरिंग ने अपने इश्यू प्राइज 524 रुपए से 37% से अधिक बढ़त के साथ शेयर बाजार में एंट्री की है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर कंपनी का शेयर 710 रुपए पर कारोबार कर रहा है. जाहिर है ऐसे में उन लोगों की चांदी हो गई होगी, जिन्होंने इस कंपनी में निवेश किया था. मास्टर ब्लास्टर (Sachin Tendulkar) भी उन्हीं में से एक हैं.
लगाए थे 5 करोड़ रुपए
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने इसी साल मार्च में आजाद इंजीनियरिंग लिमिटेड में 5 करोड़ रुपए का निवेश किया था. अब कंपनी के IPO की लिस्टिंग के साथ उनका इन्वेस्टमेंट उछाल के साथ करीब 30 करोड़ रुपए के आसपास पहुंच गया है. सचिन ने छह मार्च को कंपनी में पांच करोड़ रुपए की इक्विटी खरीदी थी. आईपीओ से पहले स्टॉक स्प्लिट और बोनस इश्यू के बाद उनके पोर्टफोलियो में कंपनी के 438,210 शेयर थे. उनकी प्रति शेयर एवरेज कॉस्ट 114.1 रुपए थी. सचिन ने कंपनी के IPO में कोई शेयर नहीं बेचा है, इस लिहाज से उनका 5 करोड़ का इन्वेस्टमेंट आज करीब 30 करोड़ का हो गया है.
ये भी पढ़ें - क्या आपको पता है IPL जैसी ही एक नई लीग ला रही है BCCI, इसमें होंगे सिर्फ 10 ओवर!
इन्होंने भी किया है निवेश
सचिन तेंदुलकर के अलावा खेल की दुनिया की तीन और बड़ी हस्तियों ने आजाद इंजीनियरिंग लिमिटेड में पैसा लगाया हुआ है. बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और सायना नेहवाल के साथ-साथ पूर्व क्रिकेटर VVS लक्ष्मण इस कंपनी में हिस्सेदारी रखते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन तीनों ने कंपनी में एक करोड़ रुपए का निवेश किया था. उनके लिए शेयर खरीदने का औसत मूल्य 228.17 रुपए था. इस तरह लिस्टिंग के साथ उन्हें 215% का रिटर्न मिला है. उनके इन्वेस्टमेंट की वैल्यू अब 3.15 करोड़ रुपए हो गई है. बता दें कि आजाद इंजीनियरिंग का आईपीओ अंतिम दिन कुल 80.60 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था.
क्या करती है कंपनी?
आजाद इंजीनियरिंग लिमिटेड (Azad Engineering LTD) एयरोस्पेस, एनर्जी, डिफेंस, ऑयल एंड गैस जैसे सेक्टर्स में काम करती है. कंपनी हवाई जहाज के लिए टर्बाइन और पार्ट्स तैयार करती है. आजाद इंजीनियरिंग के ग्राहकों में अमेरिकी कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक या GE, हनीवेल इंटरनेशनल, जापानी कंपनी मित्सुबिशी हैवी इंडस्ट्रीज, सीमेंस एनर्जी, ईटन एयरोस्पेस, मैन एनर्जी सॉल्यूशंस SE आदि शामिल हैं.
टैग्स