✕

होम / यूटिलिटी / LPG सिलेंडर की कीमतों पर मिलेगी राहत, सरकार ने 200 रुपये की सब्सिडी को बढ़ाया

LPG सिलेंडर की कीमतों पर मिलेगी राहत, सरकार ने 200 रुपये की सब्सिडी को बढ़ाया

भारत सरकार ने कल ‘उज्ज्वला योजना’ के तहत दिए जाने वाले 12 घरेलु LPG रिफिल सिलेंडरों पर 200 रुपयों की सब्सिडी को एक साल के लिए बढ़ा दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

 

भारत सरकार ने ‘उज्ज्वला योजना’ (Ujjwala Yojna) के तहत गरीब वर्ग के घरों को 12 घरेलु LPG (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) रिफिल सिलेंडरों पर दी जाने वाली 200 रुपयों की सब्सिडी को एक अतिरिक्त साल के लिए बढ़ा दिया है. उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली सरकार की फ्लैगशिप समाज कल्याण योजनाओं में से एक है.

सरकारी खजाने पर ऐसा होगा असर
कैबिनेट द्वारा सब्सिडी बढ़ाए जाने का फैसला कैबिनेट के इकॉनोमिक मामलों के विशेष पैनल द्वारा लिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, इस फैसले की वजह से सरकार के खजाने में साल 2022 से 2023 के लिए 6100 करोड़ रुपयों का और साल 2023 से 2024 के लिए 7,680 करोड़ रुपयों का खर्चा होगा. उज्ज्वला योजना की शुरुआत 1 मई 2016 को की गयी थी और अब तक इस योजना के अंतर्गत लगभग 9.59 करोड़ कंज्यूमर्स को मुफ्त LPG कनेक्शन प्रदान किया जा चुका है. 

जनरल कैटेगरी के लिए वापस ले ली गयी थी सब्सिडी
मई 2020 में ग्लोबल स्तर पर तेल और रिफाइंड प्रोडक्ट्स की कीमत बढ़ने और कोविड की वजह से हुई तालाबंदी की वजह से सरकार ने जनरल कैटेगरी के लिए LPG पर दी जाने वाली सब्सिडी को वापस ले लिया था. पिछले साल जब रूस ने युक्रेन पर हमला बोला था तो फ्यूल की कीमतों में एक बहुत बड़ा उछाल देखने को मिला था. फ्यूल की कीमतों में हुई इस बढ़ोत्तरी से राहत देने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले साल 21 मई को उज्ज्वला योजना पर दिए जाने वाले सिलेंडरों पर सब्सिडी की घोषणा की थी. 

अंतरराष्ट्रिय स्तर पर बढे LPG के दाम 
इस सब्सिडी की घोषणा करने के साथ-साथ वित्त मंत्री ने पेट्रोल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी को कम करके 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी को कम करके 6 रुपये प्रति लीटर कर दिया था. भारत सरकार ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि, विभिन्न जियो-पॉलिटिकल कारणों की वजह से LPG की अंतरराष्ट्रिय कीमतों में बहुत तेजी से बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. इसलिए PMUY (प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना) के लाभार्थियों को LPG की बढ़ती कीमतों के प्रभाव से बचाना बहुत जरूरी है. 
 

यह भी पढ़ें: Nykaa में क्यों लगी इस्तीफों की झड़ी, 5 बड़े अधिकारियों ने क्यों छोड़ी कंपनी? 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

3 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

36 minutes ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

2 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

3 hours ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

4 hours ago