✕

होम / बिजनेस / Dollar Vs Rupee की जंग में कमजोर हुआ रुपया, रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा

Dollar vs Rupee की जंग में कमजोर हुआ रुपया, रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा

डॉलर के मुकाबले रुपए रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है. इस कमजोरी की वजह शेयर बाजार से विदेशी निवेशकों की निकासी भी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए में कमजोरी आई है. रुपया आज ऑल-टाइम लो पर पहुंच गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मिडिल ईस्ट संकट से कच्चे तेल की कीमतों में आई उछाल और शेयर बाजारों में विदेशी निवेशकों की बिकवाली से रुपए पर दबाव बढ़ा है. आज यानी शुक्रवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.96 पर खुलने के बाद 84.09 रुपए के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया. 

कल चढ़े तेल के दाम  
इससे पहले, डॉलर के मुकाबले रुपए का ऑल-टाइम लो 83.9850 था. 12 सितंबर को रुपया इस स्तर पर पहुंचा था. शुरुआती कारोबार में इसमें दो पैसे से मजबूती आई थी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ यह गिरावट की चपेट में आ गया. कच्चे तेल की कीमतों में शुक्रवार को भले ही थोड़ी गिरावट आई, लेकिन एक दिन पहले इसमें उल्लेखनीय वृद्धि हुई थी. अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.09 प्रतिशत गिरकर 79.33 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है.

ऐसी रही है चाल
रुपए की चाल की बात करें, तो 29, मई 2014 को रुपया 58.93 था, इसके बाद 29, मई 2015 को 63.73, 30 मई, 2016 को 66.97, 30 मई, 2017, 64.66, 4 अक्टूबर, 2018 को 73.79, 10 मई, 2022 को 77.50, 10 जून, 2022 को 77.85 प्रति डॉलर और अब यह डॉलर के मुकाबले 83.9900 के स्तर पर है.  जानकारों का कहना है कि शेयर बाजार से विदेशी निवेशकों की बिकवाली से रुपए पर दबाव बढ़ रहा है. विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) गुरुवार को भी बिकवाल रहे थे. इस दौरान उन्होंने शुद्ध रूप से 4,926.61 करोड़ रुपए के शेयर बेचे.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

13 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

14 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

14 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

17 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

19 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

20 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

14 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

14 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

15 hours ago