होम / बिजनेस / #UPGISWithBW: ई मोबिलिटी से 1000 करोड़ के रोड पर बच सकते हैं 90 करोड़ रुपये- गडकरी 

#UPGISWithBW: ई मोबिलिटी से 1000 करोड़ के रोड पर बच सकते हैं 90 करोड़ रुपये- गडकरी 

गडकरी ने कहा कि आज हमारे देश में अभी 20.8 लाख ईवी है और 2030 तक 2 करोड़ वेहकिल आएंगे. 45 लाख वैहकिल जो स्‍क्रैप होंगे उसकी जगह नए ईवी वाहन आएं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

यूपी जीआईएस समिट में बोलते हुए केन्‍द्रीय रोड ट्रांसपोर्ट मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि आज अगर हम 1000 करोड़ रुपये का रोड बनाते हैं तो उस पर हमें 100 करोड़ रुपये डीजल पर खर्च करने पड़ते हैं. उन्‍होंने कहा अगर इसी जगह हम इस काम के लिए ईवी का इस्‍तेमाल करने लगें तो हम 90 करोड़ रुपये तक बचा सकते हैं. उन्‍होंने कहा कि मैं गारंटी दे सकता हूं कि आने वाले 30 सालो में भारत में ईवी के कारोबार का भविष्‍य उज्‍जवल है. 


हमारे पास हैं दुनिया के बेहतरीन इंजीनियर 
नितिन गडकरी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में हमारे पास बेहतरीन इंजीनियर हैं. ये हमारी विशेषता है कि हमारे इंजीनियर टैलेंटेड हैं. अगर भविष्‍य की तकनीक को हम अपनाने की कोशिश करेंगें तो हम और तेजी से विकास करेंगे. उन्‍होंने कहा कि मुझे खुशी है कि कि इस बार सबकुछ डिजिटल है. तुरंत फैसला लीजिए और काम आगे बढ़ाइए. ये निवेशकों के लिए बेहतर मौका है.


भारत में ई मोबिलिटी का भविष्‍य उज्‍जवल है। 
नितिन गडकरी ने कहा कि भारत में ऑटो इंडस्‍ट्री के लिए बड़ा स्‍कोप है. बस, ट्रैक्‍टर, कार, स्‍कूटर, सब बन रहा है. 1000 करोड़ रूपये रोड बनाते हैं तो हमे 100 करोड़ हम हम डीजल में खर्च करते हैं. मैंने अपने चेयरमैन को कहा कि जो लोग इलेक्ट्रिक मशीनरी एडवांस देते हैं उनके लिए इंटरेस्‍ट कम करने की योजना बनाओ. 1000 करोड़ में 100 करोड़ का डीजल लगता है, अगर वो इलेक्ट्रिक हो जाएगा तो हम 10 करोड़ खर्च करेंगें और 90 करोड़ बचाएंगे. अगर सभी लोग इलेक्ट्रिक हो गए तो हम पूरी टेंडर में 10 प्रतिशत बचा सकते हैं। इससे रोड सस्‍ते बनेंगें. 

30 साल बाद गाड़ियां ज्‍यादा होंगी और आदमी कम
नितिन गडकरी ने कहा कि मैं आपको दावे से कह सकता हूं कि 30 साल बाद हमारे देश में गाड़ियां ज्‍यादा होंगी और आदमी कम होंगें. उन्‍होंने कहा कि सफलता के चार मंत्र हैं, जिसमें प्रूवन टेक्‍नोलॉजी, इकोनॉमिक वायबिलिटी मार्केटिबिलिटी, रॉ मटीरियल, अंदर से हम जानते हैं कि आबादी कैसे बढ़ानी है. 30 करोड़ से ज्‍यादा वाहन हैं. 30 साल बाद गाड़ियां ज्‍यादा होंगी और आबादी कम होंगी. हम स्‍क्रैपिंग पॉलिसी लाये है. बजट में कहा गया है कि स्‍टेट सरकार अपनी पुरानी एंबुलेंस पुरानी गाड़ियां भंगार में डाल दे. कई राज्‍यों में ऐसी बसें हैं जहां हाॅर्न छोड़कर सब बजता है. मैं यूपी के बारे में नहीं कह रहा हूं. 45 लाख गाड़ियां  सक्रैप होंगी तो ऑटो पार्ट सस्‍ते हो जाएंगे. एल्‍यूमिनियन 145 रुपये में मिलता है लेकिन हमें भंगार से 80 रूपये किलो मिलेगा. हर जिले में तीन स्‍क्रैपिंग यूनिट खुल सकते हैं. मैं यूपी सरकार से कहूंगा कि आप हर जिले में टेस्टिंग, र्स्‍कैपिंग और ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर खोल दीजिए. रॉ मटीरियल सस्‍ता हो जाएगा. 
लीथियम बैटरी की है समस्‍या 
हमारे देश में अभी लीथियम बैटरी की समस्‍या है. लेकिन अभी इसे लेकर काफी काम हो रहा है. उन्‍होंने कहा कि कुछ स्‍टार्टअप ने अपनी एक वाली स्‍कूटर बना रहे हैं. 10 लाख नए रोजगार बनेंगें. उन्‍होंने कहा कि डीजल बस की कॉस्‍ट 115 रुपये प्रति किलोमीटर आती है. हमारे देश में ऑल ओवर इंडिया में सभी ट्रांस्‍पोर्ट कॉरपोरेशन घाटे में हैं. लंडन मॉडल पर अगर हम बस चलाएं तो मुनाफा हो सकता है. ऑपरेटर की बस होगी और उसे सरकार हम महीने उसकी बस 250 किलोमीटर चले या न चले उसे 10 हजार रुपये दिए जाएंगे. ड्राइवर उसका कंडक्‍टर कॉरपोरेशन का. 10 हजार दें तो बस 250 किलोमीटर चलेगी और 35000 रुपये की कमाई होगी. 10 हजार आपके बचेंगें. अभी यूपी में डेढ लाख 150000 बस आएगी. 


क्‍या बोले मुख्‍यमंत्री 
योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि अगर हम समय से एक कदम आगे चलने की स्थिति में नहीं होगे तो समय पीछे धकेल देगा. ई मोबिलिटी में की भविष्‍य में संभावना है उस पर आम हम लोग चर्चा कर रहे हैं. यूपी में आज जो इंफ्रा है उसे कैसे आगे बढ़ाना है उसे लेकर नितिन जी का मार्गदर्शन प्राप्‍त होता रहता है. हम हाइड्रोजन एनर्जी का कैसे इस्‍तेमाल कर सकते हैं. उन्‍होंने कहा कि टू व्‍हीलर सबसे ज्‍यादा कर्नाटक के पास हैं और 4 व्‍हीलर महाराष्‍ट्र के पास हैं. ई रिक्‍शों में सबसे ज्‍यादा यूपी के पास हैं. हर 15 किलोमीटर पर चार्जिंग स्‍टेशन बनाने का लक्ष्‍य तय किया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

34 minutes ago

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

57 minutes ago

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

12 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

15 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

16 hours ago


बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

57 minutes ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

34 minutes ago

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने नीति आयोग के CEO

1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन ने सड़क परिवहन, उद्योग संवर्धन और प्रधानमंत्री कार्यालय में निभाई हैं अहम जिम्मेदारियां

45 minutes ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

18 hours ago

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

12 hours ago