होम / बिजनेस / इंसानों की नौकरी छीन रहे रोबोट, 10 हजार लोगों को निकाल रही Amazon में ऐसा है हाल 

इंसानों की नौकरी छीन रहे रोबोट, 10 हजार लोगों को निकाल रही Amazon में ऐसा है हाल 

अमेरिकी ऑनलाइन रिटेल कंपनी अमेजन ने 2014 में रोबोट निर्माता किवा सिस्टम्स को 77 लाख 50 हजार डॉलर में खरीदा था

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ट्विटर, फेसबुक के बाद अब अमेजन ने भी छंटनी कर दी है. इस ई-कॉमर्स जाइंट ने 10 हजार लोगों को निकालने का फैसला लिया है. ये बड़ी कंपनियां खर्चा कम करने और मुनाफा बढ़ाने के लिए नौकरियों में कटौती कर रही हैं. उम्मीद के अनुरूप नतीजे नहीं आना, इसकी सबसे बड़ी वजह है. हालांकि, अमेजन में एक दूसरी वजह से भी आने वाले समय में बड़े पैमाने पर लोगों की नौकरी जा सकती है. दरअसल, कंपनी अपनी कई यूनिट्स में रोबोट के इस्तेमाल को बढ़ावा दे रही है, जिसके कारण कर्मचारियों की जरूरत कम हो जाएगी.  

यह है कंपनी की योजना
अमेरिकी ऑनलाइन रिटेल कंपनी अमेजन ने 2014 में रोबोट निर्माता किवा सिस्टम्स को 77 लाख 50 हजार डॉलर में खरीदा था. जिसकी मदद से कंपनी की योजना गोदामों के कामकाज से जुड़े स्टाफ में कमी लाना था और वो इस मामले में कुछ सफल भी हुई है. डिलीवर किए जाने वाले लगभग 3 चौथाई पैकेट इस समय किसी न किसी रोबोटिक सिस्टम से होकर गुजर रहे हैं. अमेजन रोबोटिक्स के चीफ टाई ब्राडी की मानें, तो अगले 5 सालों में पैकेजिंग में 100% रोबोटिक सिस्टम हो सकता है. 

तेजी से कर रही काम
कंपनी भविष्य में बड़े पैमाने पर इंसानी कर्मचारियों का काम रोबोट सौंप सकती है. वो इसी दिशा में तेजी से काम कर रही है. ये बात सही है कि बिना इंसानी मदद से सभी काम संभव नहीं हो पाएंगे, लेकिन जब एक रोबोट 4-5 कर्मचारियों का काम अकेले कर लेगा, तो निश्चित तौर पर बड़े पैमाने पर नौकरियां जाएंगी. बता दें कि अमेजन 10,000 कर्मचारियों की छंटनी का प्लान बना रही है. 31 दिसंबर 2021 के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी में 16 लाख से ज्यादा फुल टाइम और पार्ट टाइम कर्मचारी हैं. इनमें से 10 हजार कर्मचारियों की छंटनी अमेजन के इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी है.  

उबर ने भी जताया भरोसा
वैसे, बात केवल अमेजन की नहीं है. आने वाले समय में लगभग सभी सेक्टर्स की कंपनियां रोबोट को बतौर कर्मचारी काम पर रख सकती हैं और इंसानी कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती हैं. उबर ने फूड डिलेवरी के लिए रोबोट का इस्तेमाल करने की बात कही है. उबर अमेरिका में दो कंपनियों के साथ मिलकर फिलहाल छोटे पैमाने पर इसकी शुरुआत कर रही है. कंपनी के अनुसार, अगर यह प्रयोग पूरी तरह से सफल रहा, तो बाद में इसका विस्तार किया जाएगा. शुरुआती दौर में लॉस एंजेलिस के कुछ ग्राहकों तक ही रोबोट खाना पहुंचाएगा. कॉन्टेक्टलेस फूड डिलीवरी की दिशा में उबर का यह पहला कदम है. 

ऐसे प्रभावित होंगे लोग
एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2030 तक दुनियाभर में 80 करोड़ मजदूरों के बराबर रोबोट काम करने लगेंगे. इसका मतलब यह हुआ कि बड़े पैमाने पर लोगों की नौकरी जाएगी. अकेले भारत में ही रोबोट की वजह से 2050 तक लगभग 70 लाख रोजगार खत्म होने की आशंका है. इसी साल मई में खबर आई थी कि नोएडा के सेक्टर-104 में स्थित द येलो हाउस रेस्टोरेंट में रोबोट्स के जरिए खाना परोसा जा रहा है. इस रेस्टोरेंट में 2 रोबोट हैं, जो खाना पहुंचाने का काम करते हैं. यह रोबोट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नाम की तकनीक के जरिए बनाए गए हैं. इसी तरह, मध्यप्रदेश में ट्रायल के रूप में रोबोट को ट्रैफिक संभालने का काम दिया गया था.

यहां भी छीनी नौकरी
हाल ही में जयपुर की गुलमोहर गार्डन रेजिडेंशियल सोसाइटी भी रोबोट के इस्तेमाल को लेकर चर्चा में आई थी. यहां रोबोट रिसेप्शन से लेकर चौकीदारी तक और साफ-सफाई से लेकर फायर फाइटिंग का भी काम करते हैं. सोसाइटी ने कुछ वक्त पहले 4 रोबोट खरीदे थे, जो अलग-अलग काम करते हैं.  सीवर की सफाई से लेकर पेड़ों में पानी देने तक का काम इन रोबोट के जिम्मे है. इसका सीधा सा मतलब है कि इन रोबोट के चलते कुछ लोगों के हाथों से रोजगार चला गया. कुल मिलाकर कहें तो आने वाले समय में रोबोट की वजह से छंटनी के दौर चलते रह सकते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

23 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 day ago