✕

होम / बिजनेस / RIL इस राज्य में करेगी 3.05 लाख करोड़ का निवेश, लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार!

RIL इस राज्य में करेगी 3.05 लाख करोड़ का निवेश, लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार!

उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने महाराष्ट्र सरकार के साथ एक MOU साइन किया है. कंपनी महाराष्ट्र में भारी निवेश करेगी, जिससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और महाराष्ट्र सरकार मिलकर राज्य में लाखों लोगों को रोजगार देने जा रहे हैं. दरअसल, देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी कीछोटे बेटे और रिलायंस इंडस्ट्रीज के नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने महाराष्ट्र में एक बड़े निवेश की घोषणा की है. रिलायंस इंडस्ट्रीज महाराष्ट्र में 3.05 लाख करोड़ का बड़ा निवेश करने जा रही है, जिससे राज्य में 3 लाख से ज्यादा रोजगार पैदा होंगे. इस निवेश के लिए स्विट्जरलैंड के दावोस में चल रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम से अलग रिलायंस इंडस्ट्रीज और महाराष्ट्र सरकार के बीच एक एमओयू पर साइन किए गए हैं. तो आइए इस निवेश योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं.

हेल्थ से लेकर हाई टेक मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर तक रोजगार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अनंत अंबानी दोनों ने इस एमओयू साइन होने की जानकारी साझा की है. रिलायंस इंडस्ट्रीज ये निवेश अलग-अलग सेक्टर में करेगी. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कार्यालय ने जानकारी दी है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ हुए समझौते से राज्य में न्यू एनर्जी, रिटेल, हॉस्पिटैलिटी और हाई-टेक मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में लाखों रोजगार पैदा होंगे. अनंत अंबानी की लीडरशिप में ये निवेश पूरा होगा. वहीं, अनंत अंबानी ने कहा है कि यह उनके और रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए अत्यंत सम्मान और गर्व का मौका है कि हम इस एमओयू को साइन कर रहे हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज हमेशा से हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और उनके नए भारत के विचार के लिए प्रतिबद्ध रहा है. भारत में सबसे बड़े बिजनेस ग्रुप के रूप में हम पूरे देश में फैले हैं और एक महान राष्ट्र के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते रहेंगे. 

अनंत ने की पीएम मोदी की तारीफ
रिलाइंस इंडस्ट्रीज के ऑफिशिलय  X हैंडल पर भी इस एमओयू को लेकर एक पोस्ट शेयर की गई है, जिसमें अनंत अंबानी एक वीडियो में पीएम मोदी की तारीफ भी कर रहे हैं. वीडियो में अनंत अंबानी ने अपने संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के विचार की सराहना की. साथ ही भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने में महाराष्ट्र की भूमिका के लिए सीएम देवेंद्र फडणवीस और राज्य सरकार की भी सराहना की.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

4 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

6 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

7 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

9 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

10 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

4 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

7 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

6 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

10 hours ago