✕

होम / बिजनेस / आम जनता को बड़ी राहत, खुदरा महंगाई घटकर हुई 5 साल में सबसे कम, 3.5% की आई कमी

आम जनता को बड़ी राहत, खुदरा महंगाई घटकर हुई 5 साल में सबसे कम, 3.5% की आई कमी

जुलाई 2024 में खुदरा महंगाई दर में कमी आई है, यह निश्चित रूप से अर्थव्‍यवस्‍था के लिए सकारात्मक संकेत है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर सरकार के बड़ी राहत की खबर है. जुलाई महीने में खाने-पीने की चीजें सस्ती होने की वजह से खुदरा महंगाई दर (Retail Inflation Rate) में बड़ी गिरावट आई है. जुलाई महीने में रिटेल महंगाई सालाना आधार पर घटकर 3.54% पर आ गई है. इससे पहले जून महीने में महंगाई दर 5.08% रही थी.  दरअसल, जुलाई 2023 तक रिटेल महंगाई दर 7.44 फीसदी तक पहुंच गई थी. लेकिन जुलाई-2024 में खुदरा महंगाई दर 59 महीने यानी करीब 5 साल में सबसे कम है. बता दें कि इससे पहले, खुदरा मुद्रास्फीति सितंबर- 2019 में चार फीसदी से नीचे रही थी.

कैसा रहा महंगाई का हाल?

सितंबर 2023 के बाद से महंगाई हद से ज्यादा नहीं बढ़ी, यह हमेशा 6 फीसदी के दायरे में ही रही. आरबीआई महंगाई को आदर्श स्थिति में 4 फीसदी तक रखना चाहता है. इसमें 2 फीसदी का मार्जिन रहता है यानी महंगाई दर 2 फीसदी से लेकर 6 फीसदी के दायरे में रहेगी, तो यह ज्यादा चिंता की बात नहीं है. हालांकि, सितंबर 2023 के बाद से अब तक महंगाई 4 फीसदी के नीचे कभी नहीं आई थी. इस की बात करें, तो जनवरी में रिटेल महंगाई 5.01 फीसदी थी. वहीं, फरवरी में 5.09, मार्च में 4.85, अप्रैल में 4.83, मई में 4.75 और जून में 5.08 रही थी.

मासिक आधार पर महंगाई

अगर मासिक आधार (MoM) पर बात करें, तो जुलाई में ग्रामीण इलाकों में महंगाई 4.1 फीसदी रही। यह जून में 5.66 फीसदी थी। शहरी इलाकों में जून में महंगाई 4.39 फीसदी थी, जो जुलाई में घटकर 2.98 फीसदी पर आ गई। खाद्य महंगाई के आंकड़ों पर नजर डालें, तो यहां भी राहत मिली है। जुलाई में खाद्य महंगाई दर 5.42 फीसदी रही। यह जून में 9.36 फीसदी के ऊंचे स्तर पर थी।

कौन-सी चीज कितनी सस्ती हुई?

•    अनाज की महंगाई जून में 8.75 फीसदी थी। जुलाई में घटकर 8.14 फीसदी आई.
•    दालों की महंगाई मासिक आधार घटकर जुलाई में 14.77 फीसदी पर आ गई.
•    मीट और मछली की महंगाई जुलाई में 5.97 फीसदी रही। यह जून में 5.39 फीसदी थी।
•    जून के मुकाबले जुलाई में अंडों का दाम 2.77 फीसदी तक घटा है.
•    दूध, मिल्क प्रोडक्ट्स की महंगाई दर जुलाई में 2.99 रही। यह जून में 3 थी.
•    सब्जियों में भी राहत मिली, जून में महंगाई 29.32 फीसदी थी, जुलाई 6.83 फीसदी रही.
•    हाउसिंग की महंगाई जुलाई में 2.68 रही. यह जून में 2.69 फीसदी थी.

ये चीजें हुईं महंगी

जुलाई में मीट और मछली की महंगाई बढ़कर जुलाई में 5.97 प्रतिशत हो गई, जबकि जून में यह 5.39 प्रतिशत थी. इसके अलावा, तेल की महंगाई जून में -2.68 प्रतिशत से बढ़कर जुलाई में -1.17 प्रतिशत दर्ज की गई. इसी तरह, अंडा जून में 4.10 प्रतिशत से बढ़कर जुलाई में 6.76 प्रतिशत हो गया. महंगाई को ध्यान में रखते हुए हाल ही में अपनी मौद्रिक समीक्षा नीति की बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक ने नीतिगत दर यानी रेपो रेट में नौंवी बार कोई बदलाव नहीं किया. रेपो रेट फिलहाल 6.50 प्रतिशत है. इसके बावजूद कुछ बैंकों ने अपनी उधारी दर में बढ़ोतरी कर दी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

7 minutes ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 hour ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 hour ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

2 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

7 minutes ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 hour ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 hour ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

2 hours ago

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

6 hours ago