✕

होम / बिजनेस / इतनी घट गई रिटेल महंगाई, दाल-सब्जी से लेकर दूध भी हुआ सस्ता!

इतनी घट गई रिटेल महंगाई, दाल-सब्जी से लेकर दूध भी हुआ सस्ता!

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, रिटेल महंगाई दिसंबर में घटकर 5.22 प्रतिशत पर आ गई. नवंबर में यह 5.48 प्रतिशत पर थी, जबकि ठीक एक साल पहले दिसंबर 2023 में खुदरा महंगाई 5.69 प्रतिशत पर थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बढ़ती मंहगाई और शेयर बाजार में गिरावट के बीच सोमवार को देशवासियों को राहत देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, सोमवार यानी 13 जनवरी, 2025 को सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार,  दिसंबर 2024 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (consumer price Index) पर आधारित खुदरा महंगाई घटकर चार महीने के निचले स्तर यानी 5.22 प्रतिशत पर आ गई है. वहीं, नवंबर में यह 5.48 प्रतिशत थी और दिसंबर 2023 में 5.69 प्रतिशत थी. तो आइए इन आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं. 

इसलिए कंट्रोल हुई महंगाई

खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों में आई नरमी के कारण खुदरा महंगाई में गिरावट देखने को मिली है. दरअसल, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा जारी सीपीआई आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर में खाद्य वस्तुओं की महंगाई घटकर 8.39 प्रतिशत रह गई. नवंबर में यह 9.04 प्रतिशत और दिसंबर 2023 में 9.53 प्रतिशत थी. एनएसओ ने कहा कि दिसंबर 2024 में सीपीआई (सामान्य) और खाद्य महंगाई पिछले चार महीनों में सबसे कम है. इसने यह भी कहा कि खाद्य कीमतों पर दबाव के कारण दिसंबर तिमाही में मुख्य महंगाई के ऊंचे स्तर पर बने रहने की संभावना है. सीपीआई आधारित मुख्य महंगाई जुलाई-अगस्त के दौरान औसतन 3.6 प्रतिशत से बढ़कर सितंबर में 5.5 प्रतिशत और अक्टूबर 2024 में 6.2 प्रतिशत हो गई. बता दें, इससे पहले अप्रैल 2022 में खुदरा महंगाई 7.79 फीसदी के हाई पर पहुंच गई थी।

तब गवर्नर ने कही थी ये बात 

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पिछले महीने चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपने महंगाई के अनुमान को 4.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 4.8 प्रतिशत कर दिया था. केंद्रीय बैंक ने खाद्य कीमतों पर दबाव के कारण अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कुल महंगाई के उच्चस्तर पर बने रहने की भी आशंका जतायी थी. उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित कुल महंगाई जुलाई-अगस्त के दौरान औसतन 3.6 फीसदी से बढ़कर सितंबर में 5.5 प्रतिशत और अक्टूबर, 2024 में 6.2 प्रतिशत रही थी. सरकार ने आरबीआई को खुदरा महंगाई को दो प्रतिशत घट-बढ़ के साथ चार प्रतिशत पर रखने की जिम्मेदारी दी है. केंद्रीय बैंक ने महंगाई को लक्ष्य के अनुरूप लाने के मकसद से पिछले महीने पेश मॉनेटरी पॉलिसी में प्रमुख नीतिगत दर रीपो रेट (Repo Rate) में कोई बदलाव नहीं किया था.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

13 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

15 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

15 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

18 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

18 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

13 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

15 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

13 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

15 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

18 hours ago