✕

होम / बिजनेस / देश के सबसे बड़े बैंक का रिजल्ट जारी, मुनाफे में हुई बढ़ोत्तरी, एसेट क्वालिटी में भी सुधार

देश के सबसे बड़े बैंक का रिजल्ट जारी, मुनाफे में हुई बढ़ोत्तरी, एसेट क्वालिटी में भी सुधार

देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने जून तिमाही का रिजल्ट जारी किया है. मुनाफा बढ़कर 17035 करोड़ रुपए रहा जबकि नेट इंटरेस्ट इनकम 41125 करोड़ रुपए रही.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI का अप्रैल-जून तिमाही में स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट यानी शुद्ध-मुनाफा सालाना आधार पर 1% बढ़कर ₹17,035.16 करोड़ रहा. पिछले साल की समान तिमाही में ये ₹16,884 करोड़ रहा था. वहीं तिमाही आधार पर भी बैंक का नेट प्रॉफिट 17.69% गिरा है. पिछली तिमाही (Q4 FY24) में बैंक का मुनाफा 20,698 करोड़ रुपए रहा था. SBI ने शनिवार (3 अगस्त) को Q1FY25 यानी फाइनेंशियल ईयर 2024-25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. 

बैंक की टोटल इनकम 13.55% बढ़ी

वहीं जून तिमाही में बैंक की टोटल इनकम यानी आय सालाना आधार पर 13.55% बढ़कर 1,22,687 करोड़ रुपए रही, जो पिछले साल की समान तिमाही में 1,08,038 करोड़ रुपए रही थी. वहीं तिमाही आधार पर बैंक की इनकम 4.45% घटी है. जून तिमाही में पंजाब SBI की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) यानी शुद्ध ब्याज आय सालाना (YoY) आधार पर 5.71% बढ़कर 41,125 करोड़ रुपए रही. पिछले साल की समान तिमाही में ये 38,905 करोड़ रुपए रही थी. 

NPA में गिरावट लेकिन ROA घटा

असेट क्वॉलिटी की बात करें तो ग्रॉस एनपीए 55 bps घटकर  2.21% और नेट एनपीए 14 bps घटकर  0.57% रहा. प्रोविजन कवरेज रेशियो 74.41% रहा.  कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो यानी CAR 13.86% रहा. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कहा कि जून तिमाही के लिए उसका क्रेडिट कॉस्ट 0.48%. रहा. रिटर्न ऑन असेट्स यानी ROA में गिरावट आई है. सालाना आधार पर यह 1.22% से घटकर 1.10% रहा है. मार्च तिमाही में यह 1.36% था.

लोन बुक ग्रोथ हेल्दी, डिपॉजिट्स पर दबाव

बिजनेस की बात करें तो जून तिमाही में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का ग्रॉस एडवांस 15.39% के सालाना उछाल के साथ 3812087 करोड़ रुपए रहा. डोमेस्टिक लोन बुक में 15.55% का ग्रोथ दर्ज किया गया. ग्रॉस डिपॉजिट्स में 8.18% का ग्रोथ दर्ज किया गया है और यह 4901726 करोड़ रुपए रहा. करेंट अकाउंट सेविंग अकाउंट डिपॉजिट में  2.59%  का ग्रोथ दर्ज किया गया और CASA रेशियो 30 जून 2024 के आधार पर 40.70% है. 

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

एसबीआई के शेयर पिछले साल 26 अक्टूबर 2023 को 543.15 रुपये के भाव पर थे जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है. इस निचले स्तर से 8 महीने में यह करीब 68 फीसदी उछलकर 3 जून 2024 को 912.10 रुपये के भाव पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई लेवल है. हालांकि शेयरों की यह तेजी यहीं थम गई और इस रिकॉर्ड हाई से फिलहाल यह 7 फीसदी डाउनसाइड है, फिलहाल BSE पर 847.90 रुपये के भाव पर है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

9 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

10 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

10 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

11 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

14 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

9 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

5 hours ago