होम / बिजनेस / ये तो बस शुरुआत है: अभी बाकी है Paytm पर दुखों का पहाड़ टूटना!

ये तो बस शुरुआत है: अभी बाकी है Paytm पर दुखों का पहाड़ टूटना!

पेटीएम पेमेंट्स बैंक को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. खबर है कि RBI इसका लाइसेंस रद्द करने पर विचार कर रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पेटीएम की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अब Paytm पेमेंट्स बैंक का ऑपरेटिंग लाइसेंस रद्द करने के बारे में सोच रहा है. RBI पहले ही पेटीएम पेमेंट्स बैंक को नए जमा स्वीकारने, फंड ट्रांसफर करने और लोन देने से प्रतिबंधित कर चुका है. ऐसे में लाइसेंस रद्द करना Paytm के लिए बड़ा झटका होगा. माना जा रहा है कि ऑपरेटिंग लाइसेंस रद्द करने का फैसला अगले महीने की शुरुआत में लिया जा सकता है. 29 फरवरी 2024 तक पेटीएम पेमेंट्स बैंक को अपने सभी लेनदेन बंद करने को कहा गया है. इस बीच, Paytm ने वैकल्पिक रास्तों की तलाश तेज कर दी है.

इनसे चल रही बातचीत
एक रिपोर्ट में बताया गया है कि पेटीएम UPI हैंडल और QR कोड को दूसरे बैंकों के साथ ट्रांसफर करने पर विचार कर रही है. इसके लिए NPCI यानी नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के साथ एक बैठक भी हुई है. सूत्रों का कहना है कि Paytm द्वारा फिलहाल ICICI या HDFC जैसे अन्य बैंकों में यूपीआई हैंडल और क्यूआर कोड ट्रांसफर करने के लिए NPCI के साथ बातचीत की जा रही है. अगले 3-4 दिनों में इस पर कोई फैसला हो सकता है. मालूम हो कि GooglePe ने Yes Bank के समय इसी तरह से यूपीआई हैंडल को ट्रांसफर किया था.

ये भी पढ़ें - दिन बदला पर नहीं बदले हालात, Paytm के शेयरों में जारी है सुनामी 

बड़े नुकसान की आशंका
विजय शेखर शर्मा की Paytm बैंक में 51% हिस्सेदारी है. शेष हिस्सेदारी पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के पास है. भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को किसी भी ग्राहक खाते, प्रीपेड साधन, वॉलेट एवं फास्टैग में 29 फरवरी 2024 के बाद जमा या टॉप-अप स्वीकार न करने का निर्देश दिया है. इसके बाद से कंपनी के शेयर में लगातार गिरावट आ रही है. paytm के शेयरों में लगातार 2 दिनों तक सुनामी रही है. अब सोमवार को पता चलेगा कि इसका शेयर और कितना नीचे जाता है. वहीं, आशंका जताई जा रही है कि RBI की कार्रवाई से कंपनी को बड़ा नुकसान हो सकता है.

कितनी बढ़ सकती हैं मुश्किलें?
यदि RBI Paytm पेमेंट्स बैंक का ऑपरेटिंग लाइसेंस रद्द करता है, तो कंपनी के लिए रही-सही संभावनाएं भी खत्म हो जाएंगी. प्रतिबंध को कंपनी RBI की उम्मीदों पर खरा उतरकर हटवा भी सकती है, लेकिन लाइसेंस रद्द होने पर वो जहां से चली थी वहीं वापस आ जाएगी. उसे फिर 0 से शुरुआत करनी होगी. जाहिर है ऐसे में निवेशकों के Paytm से दूरी बनाने की आशंका हमेशा बनी रहेगी. अगर लाइसेंस रद्द होता है, तो Paytm के शेयरों में और बड़ी गिरावट से इंकार नहीं किया जा सकता. RBI की हालिया कार्रवाई के बाद से ही कंपनी के शेयर लगातार गिर रहे हैं. इसके अलावा, मार्केट में कंपनी की छवि भी बुरी तरह प्रभावित होगी, जो उसकी भविष्य की योजनाओं में रूकावट बन सकती है. कुल मिलाकर देखा जाए तो RBI पर दुखों का पहाड़ अभी टूट सकता है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

2 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

2 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

2 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

3 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

22 hours ago

बड़ी खबरें

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

3 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

2 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

2 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

2 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

2 hours ago