होम / बिजनेस / कहीं काली न हो जाए Byju's के कर्मचारियों की Diwali, आ सकती है ये बुरी खबर

कहीं काली न हो जाए Byju's के कर्मचारियों की Diwali, आ सकती है ये बुरी खबर

कोरोना महामारी के दौर में एडटेक कंपनियों का प्रदर्शन काफी अच्छा हो गया था, लेकिन अब उन्हें तमाम तरह की चुनौतियों से जूझना पड़ रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की सबसे बड़ी एडटेक कंपनी बायजू (Byju's) से फिर एक बुरी खबर आ सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी बड़े पैमाने पर रीस्ट्रक्चरिंग की तैयारी में जुटी है, जिसके चलते एक बार फिर से छंटनी को अंजाम दिया जा सकता है. माना जा रहा है कि इस बार कम से कम 4000 लोगों की नौकरी जा सकती है. बता दें कि Byju's पहले भी छंटनी कर चुकी है. कोरोना महामारी के दौर में कंपनी एकदम से आसमान पर पहुंच गई थी, लेकिन हालात सामान्य होने के साथ ही उसकी आर्थिक सेहत कमजोर होती गई. इसके अलावा, भी कंपनी और उसके फाउंडर कई वजहों से चर्चा में रहे हैं. 

क्या है कंपनी का कहना?
मीडिया रिपोर्ट्स में कंपनी के बयान का भी जिक्र है. बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी को लेकर Byju's का कहना है कि ऑपरेशनल स्ट्रक्चर को आसान बनाने और लागात कम करने की योजना पर काम चल रहा है. बेहतर कैश फ्लो मैनेजमेंट के लिए बिजनेस को रीस्ट्रक्चर किया जा रहा है और अब यह अपनी आखिरी स्टेज में पहुंच चुका है. Byju's के नए इंडिया सीईओ अर्जुन मोहन के अनुसार अगले कुछ हफ्तों में इस प्रक्रिया को पूरा करके नियमित ऑपेरेशन को एक नया विजन दिया जाएगा. यदि ऐसा होता है, तो दिवाली से पहले ही कंपनी बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की नौकरी छीन सकती है, यानी उनकी दिवाली काली होने की आशंका है. 

आकाश पर भी पड़ेगा असर
कंपनी के कामकाज पर नजर रखने वालों का कहना है कि बायजू के नए इंडिया CEO अर्जुन मोहन रीस्ट्रक्चर पर ज्यादा जोर दे रहे हैं, जिसके चलते कम से कम 4000 नौकरियों में कटौती की जा सकती है. इस कटौती से बायजू को ऑपेरट करने वाली यूनिट थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड के भारतीय कर्मचारियों पर भी असर पड़ने की आशंका है. इतना ही नहीं, Byju's ने कुछ वक्त पहले जिस 'आकाश' को टेकओवर किया था, उसमे कर्मचारी भी इस छंटनी की जद में आ सकते हैं.  

इस दिशा में भी चल रहा काम 
बायजू ने कुछ हफ्ते पहले ही अर्जुन मोहन को सीईओ नियुक्त किया था. मोहन कंपनी की लागत कम करने के उपायों पर भी काम कर रहे हैं, जिसमें छंटनी को सबसे बेहतर विकल्प के रूप में देखा जाता है. माना जा रहा है कि नौकरियों में कटौती के कंपनी के कदम का असर सेल्स और मार्केटिंग टीमों पर भी पड़ेगा. गौरतलब है कि एडटेक यूनिकॉर्न Byju's कैश की कमी से जूझ रही है. कंपनी के ऑफिस स्पेस छोड़ने की खबर भी सामने आई थी. रिपोर्ट्स की मानें तो बायजू अपनी सब्सिडरी कंपनियों को बेचने की संभावना भी तलाश रही है और बाहरी फंडिग भी जुटाने की कोशिश में है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

5 hours ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

6 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

7 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

8 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

9 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

6 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

5 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.