होम / बिजनेस / Adani के इस शेयर की धीमी है रफ्तार, लेकिन कभी भी लग सकता है टॉप गियर!

Adani के इस शेयर की धीमी है रफ्तार, लेकिन कभी भी लग सकता है टॉप गियर!

अडानी समूह की कंपनी अडानी टोटल गैस के शेयर शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अडानी समूह (Adani Group) की कंपनियों के 'अच्छे दिन' लौट आए हैं. शेयर बाजार में समूह की अधिकांश कंपनियां शानदार प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas Ltd) के शेयरों की चाल बेहद सुस्त है. शुक्रवार को यह शेयर करीब 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ था. बीते 5 कारोबारी सत्रों में इसमें 4.00% और एक महीने में 10.50% की नरमी आई है. हालांकि, एक्सपर्ट्स को लगता है कि अडानी के इस स्टॉक में जान अभी बाकी है और इसमें तेजी आएगी.

इतना रखा है Target Price
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वेंचुरा सिक्योरिटीज ने अडानी टोटल गैस की ग्रोथ पर पॉजिटिव रुख बरकरार रखा है. फर्म ने इसके लिए 1,340 रुपए का टारगेट प्राइज दिया है. फिलहाल, BSE यानी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर इसकी कीमत 998 रुपए है. वेंचुरा सिक्योरिटीज ने अडानी टोटल गैस के लिए FY23 से लेकर FY26 की अवधि में रिवेन्यु, एबिटा और PAT के क्रमशः 25.3%, 39.9% और 42.6% की सीएजीआर से बढ़ने का अनुमान लगाया है. फर्म का कहना है कि एबिटा मार्जिन और प्रॉफिट मार्जिन भी बढ़कर क्रमशः 27.7% और 17.8% रहने की उम्मीद है. 

ये भी पढ़ें - Amazon को लेकर बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं Jeff Bezos, क्या आपको है खबर?

CNG बिक्री से मिली मदद
कंपनी की वित्तीय स्थिति की बात करें, तो चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में अडानी टोटल गैस का प्रॉफिट 16 फीसदी बढ़ा है. इसमें CNG की बिक्री में उछाल का बड़ा योगदान है. रिपोर्ट्स बताती हैं कि दिसंबर तिमाही में CNG की बिक्री 24% बढ़कर 14.4 करोड़ मानक घनमीटर हो गई, जबकि पाइपलाइन वाली प्राकृतिक गैस यानी PNG की बिक्री 15% उछाल के साथ आठ करोड़ मानक घन मीटर हो गई. अडानी टोटल गैस के शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 1,707.70 रुपए है. इस लिहाज से देखें, तो यह शेयर काफी डिस्काउंटेड प्राइज पर मिल रहा है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 hour ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

2 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

2 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

3 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

22 hours ago

बड़ी खबरें

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

3 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 hour ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

2 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

2 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

2 hours ago