✕

होम / बिजनेस / ReNew ने Q2FY25 के परिणाम किए जारी, नेट प्रॉफिट में हुआ 31 प्रतिशत इजाफा

ReNew ने Q2FY25 के परिणाम किए जारी, नेट प्रॉफिट में हुआ 31 प्रतिशत इजाफा

ReNew ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कुल रेवेन्यू 29,887 मिलियन रुपये थी, जबकि पिछले साल समान अवधि में यह 28,632 मिलियन रुपये थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

रिन्यू एनर्जी ग्लोबल पीएलसी (ReNew) ने वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के परिणाम जारी किए हैं.  चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 31 प्रतिशत बढ़कर 493.9 करोड़ रुपये हो गया है. कंपनी का पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में नेट प्रॉफिट 377.1 करोड़ रुपये रहा था. वहीं, दूसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय यानी रेवेन्यू 29,887 मिलियन रुपये है, जबकि वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में यह 28,632 मिलियन रुपये था. हाल ही में समाप्त तिमाही के लिए ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले समायोजित आय (EBITDA) 24,209 मिलियन रुपये थी, जबकि वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही में यह 21,298 मिलियन रुपये थी.

कमीशन क्षमता बढ़कर 10.4 गीगवाट हुई

30 सितंबर 2024 तक कंपनी की कमीशन क्षमता साल-दर-साल 21.8 प्रतिशत बढ़कर लगभग 10.1 गीगावाट हो गई है. तिमाही के अंत के बाद, कंपनी ने 250 मेगावाट सौर क्षमता चालू की, जिससे कुल कमीशन क्षमता लगभग 10.4 गीगावाट हो गई. 30 सितंबर 2024 तक, कंपनी के पोर्टफोलियो में लगभग 15.6 गीगावाट शामिल थे, जबकि 30 सितंबर 2023 तक यह लगभग 13.8 गीगावाट था. एक आधिकारिक बयान के अनुसार कंपनी वित्तीय वर्ष 2025 के अंत तक 1,900 से 2,400 मेगावाट के बीच निर्माण पूरा करने की उम्मीद कर रही है. FY25 के लिए कंपनी का समायोजित EBITDA और कैश फ्लो टू इक्विटी मार्गदर्शन FY24 के समान मौसम पर निर्भर है. कंपनी को परिसंपत्तियों की बिक्री पर निरंतर शुद्ध लाभ की उम्मीद है, जो कि ReNew की पूंजी पुनर्चक्रण रणनीति का हिस्सा है.

छमाही में इतना हुआ रेवेन्यू

इसके साथ ही ​​चालू वित्त वर्ष (H1FY25) की पहली छमाही में कंपनी की कुल आय यानी रेवेन्यू 54,713 मिलियन रुपये था, जबकि पिछले साल समान छमाही (H1 FY24) में यह 53,291 मिलियन रुपये था. वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में शुद्ध लाभ 5,333 मिलियन रुपये रहा, जबकि वित्त वर्ष 2024 की पहली छमाही में यह 6,754 मिलियन रुपये था.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

8 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

10 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

11 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

11 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

11 hours ago

बड़ी खबरें