होम / बिजनेस / सीमेंट और स्टील पर GST कटौती से रियल एस्टेट को राहत, खरीदारों को सीधा फायदा

सीमेंट और स्टील पर GST कटौती से रियल एस्टेट को राहत, खरीदारों को सीधा फायदा

GST में यह दर कटौती, खासकर सीमेंट और स्टील जैसे प्रमुख इनपुट्स पर, रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में बड़ा बदलाव लाने की क्षमता रखती है.

रितु राणा 1 year ago

GST काउंसिल द्वारा सीमेंट और अन्य निर्माण सामग्रियों पर कर दरों में कटौती का निर्णय रियल एस्टेट सेक्टर के लिए बड़ी राहत लेकर आया है. उद्योग जगत के दिग्गजों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे निर्माण लागत में कमी, प्रोजेक्ट्स की रफ्तार में इजाफा और उपभोक्ता विश्वास को बढ़ावा देने वाला बताया है. त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ यह कदम न केवल घर खरीदारों को राहत देगा, बल्कि पूरे सेक्टर में निवेश और पारदर्शिता को भी प्रोत्साहित करेगा. सरकार द्वारा सीमेंट और स्टील जैसे अहम निर्माण सामग्रियों पर GST दर को 28% से घटाकर 18% किए जाने के फैसले पर रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़े प्रमुख डेवलपर्स और विशेषज्ञों ने प्रतिक्रिया दी है. तो आइए जानते हैं विशेषज्ञों की इस पर क्या राय है?

रॉयल ग्रीन रियल्टी के मैनेजिंग डायरेक्टर यशांक वासन ने कहा, "सीमेंट पर जीएसटी में कटौती रियल एस्टेट सेक्टर के लिए सचमुच गेम-चेंजर है. यह निर्माण लागत को कम करेगी और खरीदारों को भी ज़्यादा बचत का लाभ मिलेगा. यह फैसला ऐसे समय आया है जब प्रीमियम हाउसिंग की मांग तेज़ी से बढ़ रही है, और त्योहारी सीजन में यह सुधार बेहद समयानुकूल है."

एलांते ग्रुप के फाउंडर और सीईओ आकाश कोहली ने कहा, "यह जीएसटी कटौती रियल एस्टेट क्षेत्र के लिए दिवाली का तोहफा है. निर्माण लागत में 10% की कमी से हम लगभग 60% तक की बचत घर खरीदारों तक पहुँचा पाएंगे. यह कदम भारतीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देगा और कई परिवारों के लिए घर खरीदना संभव बनाएगा."

बीपीटीपी के सीईओ मानिक मलिक ने इसे "समय पर लिया गया सकारात्मक निर्णय" करार दिया. उन्होंने कहा, "एनसीआर जैसे क्षेत्रों में आवास की बढ़ती मांग को देखते हुए, निर्माण लागत में कटौती डेवलपर्स को बेहतर गुणवत्ता और सुविधाओं पर निवेश का मौका देगी. यह उपभोक्ताओं के लिए गुणवत्तापूर्ण जीवन को और अधिक सुलभ बनाएगा."

हालांकि, साया ग्रुप के एमडी विकास भसीन ने एक संतुलित दृष्टिकोण साझा करते हुए कहा, "यह कदम स्वागत योग्य है, लेकिन निर्माण सामग्री कुल लागत का सिर्फ 25-30% हिस्सा होती है. अगर सरकार अधूरे निर्माण वाले घरों पर भी जीएसटी घटाए, तो उसका सीधा लाभ घर खरीदारों को मिलेगा."

एसीई (ACE) के कार्यकारी निदेशक सौरभ अग्रवाल ने कहा, "निर्माण सामग्री पर जीएसटी में कटौती से इनपुट लागत कम होगी, प्रोजेक्ट्स तेजी से पूरे होंगे और allied industries को भी गति मिलेगी. साथ ही कृषि उपकरणों पर भी जीएसटी 12% से घटाकर 5% करना ग्रामीण विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम है."

रोडिक डिजिटल एंड एडवाइजरी के एमडी नागेंद्र नाथ सिन्हा ने कहा, "सीमेंट और स्टील की दरों में कटौती से लगभग ₹10 लाख की बचत प्रति ₹1 करोड़ खर्च पर होगी. इससे इंफ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट सेक्टर में PPP प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा मिलेगा और अनौपचारिक खरीद को कम कर पारदर्शिता बढ़ेगी."

विशेषज्ञों के अनुसार जहाँ एक ओर यह निर्णय निर्माण लागत को कम करेगा और ग्राहकों को राहत देगा, वहीं दूसरी ओर यह पूरे सेक्टर को अधिक पारदर्शी, प्रतिस्पर्धी और तेज गति से आगे बढ़ाने में मदद करेगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

16 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

16 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago