होम / बिजनेस / माइनिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनियों को राहत, रोड टैक्स पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

माइनिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनियों को राहत, रोड टैक्स पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला इंडस्ट्रियल और माइनिंग सेक्टर के लिए अहम माना जा रहा है. इससे उन वाहनों को रोड टैक्स से राहत मिलेगी, जो कभी भी सार्वजनिक सड़कों पर नहीं चलते.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

कोल इंडिया, सेल, टाटा स्टील, एलएंडटी, अल्ट्राटेक सीमेंट और अन्य माइनिंग व कंस्ट्रक्शन कंपनियों को सुप्रीम कोर्ट के एक अहम फैसले से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने साफ किया है कि जो हैवी इंडस्ट्रियल और कंस्ट्रक्शन वाहन कभी भी पब्लिक रोड पर नहीं चलते और केवल फैक्ट्रियों, खदानों या बंद परिसरों में इस्तेमाल होते हैं, उन पर रोड टैक्स नहीं लगाया जा सकता.

क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने

जस्टिस पंकज मित्तल की अगुवाई वाली बेंच ने गुरुवार को अपने फैसले में कहा कि डंपर, एक्सकेवेटर, सरफेस माइनर और इस तरह के अन्य भारी वाहन, जो खासतौर पर औद्योगिक और कंस्ट्रक्शन गतिविधियों के लिए डिजाइन किए गए हैं, उन्हें मोटर व्हीकल की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता. इसलिए, इन वाहनों पर रोड टैक्स लगाने का कोई आधार नहीं बनता.

हाई कोर्ट के फैसले को किया रद्द

सुप्रीम कोर्ट ने साल 2011 में गुजरात हाई कोर्ट द्वारा दिए गए उस फैसले को पलट दिया, जिसमें कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट और फैक्ट्री या कंस्ट्रक्शन साइट पर चलने वाले वाहनों पर रोड टैक्स लगाने की अनुमति दी गई थी. यह मामला अल्ट्राटेक सीमेंट की अपील पर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था, जिसमें कंपनी ने राज्य सरकार द्वारा लगाए गए टैक्स को चुनौती दी थी.

पब्लिक रोड पर नहीं चलने वाले वाहन टैक्स के दायरे से बाहर

कोर्ट ने अपने आदेश में साफ कहा कि ये वाहन केवल फैक्ट्री परिसर, खदानों और अन्य बंद क्षेत्रों में ही चलते हैं. इन्हें पब्लिक सड़कों पर चलाने के लिए बनाया ही नहीं गया है. ऐसे में न तो ये मोटर व्हीकल एक्ट के तहत आते हैं और न ही इन पर रोड टैक्स लगाया जा सकता है.

साथ ही कोर्ट ने संविधान की सातवीं अनुसूची का हवाला देते हुए कहा कि राज्यों को टैक्स लगाने का अधिकार सिर्फ उन्हीं वाहनों पर है, जो सार्वजनिक सड़कों पर चलते हैं.

नियम तोड़ने पर लगेगा टैक्स और जुर्माना

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर ऐसे इंडस्ट्रियल या कंस्ट्रक्शन वाहन पब्लिक रोड पर चलते हुए पाए जाते हैं, तो उन पर रोड टैक्स तो लगेगा ही, साथ में जुर्माना भी वसूला जाएगा. यह फैसला टैक्स छूट का गलत इस्तेमाल रोकने के लिए अहम माना जा रहा है.

कंपनियों को क्यों मिली राहत

दरअसल, राज्य सरकारों के तहत आने वाली ट्रांसपोर्ट अथॉरिटीज़ ने पहले हैवी कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट और फैक्ट्री या खदानों में इस्तेमाल होने वाले वाहनों से रोड टैक्स की मांग शुरू कर दी थी. इसके खिलाफ अल्ट्राटेक समेत कई कंपनियां कोर्ट पहुंची थीं. सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से अब ऐसी कंपनियों पर टैक्स का अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

3 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

7 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

9 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

9 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

10 hours ago

बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

6 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

3 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

7 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.