होम / बिजनेस / RBI से मिली राहत, अब इस कंपनी का क्रेडिट कार्ड ले सकेंगे आप 

RBI से मिली राहत, अब इस कंपनी का क्रेडिट कार्ड ले सकेंगे आप 

रिजर्व बैंक ने 2021 में लागू हुए पेमेंट सिस्टम डेटा के स्टोरेज संबंधी नियमों का पालन नहीं करने के चलते इस बैंकिंग कंपनी पर प्रतिबंध लगाया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अमेरिकन एक्सप्रेस बैंकिंग कॉरपोरेशन (American Express Banking Corp) पर लगी पाबंदियों को हटा दिया है. जिसका मतलब है कि अब आप अमेरिकन एक्सप्रेस के क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं. RBI के फैसले से पहले ये संभव नहीं था, क्योंकि कंपनी के भारत में नए ग्राहक जोड़ने पर रोक थी. दरअसल, आरबीआई ने निर्देशों का अनुपालन नहीं करने को लेकर अमेरिकन एक्सप्रेस पर पाबंदी लगाई गई थी.   

नए ग्राहक जोड़ने की इजाजत 
RBI ने पाबंदियां हटाने के साथ ही अमेरिकन एक्सप्रेस को अपने कार्ड नेटवर्क पर नए घरेलू ग्राहकों को जोड़ने की अनुमति भी दे दी है. इस बैंकिंग कंपनी ने 2021 में लागू हुए पेमेंट सिस्टम डेटा के स्टोरेज संबंधी नियमों का पालन नहीं किया था, जिसकी वजह से उस पर प्रतिबंध लगाया गया था. अब कंपनी फिर से नए ग्राहकों को कार्ड जारी कर पाएगी. RBI ने एक बयान में कहा कि अमेरिकन एक्सप्रेस बैंकिंग कॉरपोरेशन पर लगाए गए प्रतिबंधों को तत्काल प्रभाव से हटा लिया गया है. पेमेंट सिस्टम डेटा के स्टोरेज संबंधी आरबीआई के नियमों का पालन संतोषजनक पाए जाने के बाद ऐसा किया गया है.

क्या करती है अमेरिकन एक्सप्रेस?
अमेरिकन एक्सप्रेस एक पेमेंट नेटवर्क कंपनी है, जिसका मुख्यालय न्यूयॉर्क में है. यह कस्टमर्स को चार्ज कार्ड, क्रेडिट कार्ड, ट्रैवल चेक व कॉर्पोरेट बैंकिंग जैसी सुविधा देती है. भारत में यह पमेंट सिस्टम कंपनी के तहत कार्ड नेटवर्क संचालित करती है. RBI ने पिछले साल अप्रैल में इस पर प्रतिबंध लगाया था. गौरतलब है कि रिजर्व बैंक नियमों के उल्लंघन को लेकर बैंकों और वित्तीय संस्थानों के खिलाफ सख्त रुख अपनाता आया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

ओडिशा में ₹3,800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मंजूर, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

इन प्रस्तावों को राज्य स्तरीय सिंगल विंडो क्लीयरेंस अथॉरिटी (SLSWCA) की बैठक में मंजूरी दी गई.

9 hours ago

इंजीनियरिंग सेक्टर में बड़ी डील, Unimech ने Hobel Bellows के अधिग्रहण का किया ऐलान

यह अधिग्रहण Unimech की उस रणनीति को दर्शाता है जिसमें कंपनी क्षमता-आधारित ग्रोथ, संतुलित पूंजी निवेश और ग्राहकों के साथ मजबूत संबंध बनाने पर जोर दे रही है.

9 hours ago

IDBI Bank विनिवेश पर सरकार अडिग, वित्त मंत्री के बयान से शेयरों में जोरदार उछाल

वित्त मंत्री के बयान के तुरंत बाद IDBI Bank के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई. कारोबार के दौरान शेयर करीब 8% चढ़कर एक महीने के उच्चतम स्तर 79.90 रुपये तक पहुंच गया.

10 hours ago

Infosys Q4FY26: मुनाफे में 21% की छलांग, निवेशकों के लिए ₹25 डिविडेंड का ऐलान

इंफोसिस का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट पिछले साल की इसी तिमाही के ₹7,033 करोड़ की तुलना में बढ़कर ₹8,501 करोड़ हो गया.

13 hours ago

वैश्विक बिकवाली और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट: रिपोर्ट

मार्च में कच्चे तेल की कीमतों में 53.51% की तेज बढ़ोतरी हुई, जिसने वैश्विक महंगाई को लेकर चिंता बढ़ा दी. साथ ही, अमेरिकी डॉलर रुपये के मुकाबले 4.26% मजबूत हुआ, जिससे भारत जैसे उभरते बाजारों पर अतिरिक्त दबाव पड़ा.

13 hours ago

बड़ी खबरें

ओडिशा में ₹3,800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मंजूर, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

इन प्रस्तावों को राज्य स्तरीय सिंगल विंडो क्लीयरेंस अथॉरिटी (SLSWCA) की बैठक में मंजूरी दी गई.

9 hours ago

AAP में बड़ी राजनीतिक हलचल, राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सांसद BJP में होंगे शामिल

राघव चड्ढा सहित आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने भी भाजपा में शामिल होने की बात कही है.

8 hours ago

इंजीनियरिंग सेक्टर में बड़ी डील, Unimech ने Hobel Bellows के अधिग्रहण का किया ऐलान

यह अधिग्रहण Unimech की उस रणनीति को दर्शाता है जिसमें कंपनी क्षमता-आधारित ग्रोथ, संतुलित पूंजी निवेश और ग्राहकों के साथ मजबूत संबंध बनाने पर जोर दे रही है.

9 hours ago

IDBI Bank विनिवेश पर सरकार अडिग, वित्त मंत्री के बयान से शेयरों में जोरदार उछाल

वित्त मंत्री के बयान के तुरंत बाद IDBI Bank के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई. कारोबार के दौरान शेयर करीब 8% चढ़कर एक महीने के उच्चतम स्तर 79.90 रुपये तक पहुंच गया.

10 hours ago

चुनाव ड्यूटी पर तैनात अफसर ही मताधिकार से वंचित, 65 अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई गुहार

याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील एम.आर. शमशाद ने अदालत में दलील देते हुए इसे पूरी तरह मनमाना और अनुचित बताया है.

11 hours ago