होम / बिजनेस / Reliance के तिमाही नतीजे रहे शानदार, मुनाफे में हुई 11.8% की बढ़ोतरी, रेवेन्यू भी 7.7% बढ़ा

Reliance के तिमाही नतीजे रहे शानदार, मुनाफे में हुई 11.8% की बढ़ोतरी, रेवेन्यू भी 7.7% बढ़ा

रिलायंस इंडस्ट्रीज का नेट प्रॉफिट 11.8% बढ़कर 21,930 करोड़ रुपये, EBITDA 7.8% बढ़कर 48,003 करोड़ रुपये हुआ, EBITDA मार्जिन 18% रहा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने दिसंबर 2024 को समाप्त तीसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है. कंपनी ने इस तिमाही में 2.67 लाख करोड़ रुपये की कन्सॉलिडेटेड रेवेन्यू दर्ज की है, जो पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 7.7% की बढ़त दर्शाती है. वहीं, कंपनी का नेट प्रॉफिट भी दिसंबर तिमाही में 11.8% बढ़कर 21,930 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. यह ग्रोथ मुख्य रूप से डिजिटल सेवाओं, रिटेल और ऑयल-टू-केमिकल्स बिजनेस के मजबूत प्रदर्शन की वजह से हुई है.

कंसोलिडेटेड रेवेन्यू बढ़कर 2.40 लाख करोड़ रुपये पर 

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू बढ़कर 2.40 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है जबकि वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में आरआईएल का रेवेन्यू 2.25 लाख करोड़ रुपये पर रहा था. इस तरह इसमें सालाना आधार पर 6 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है. 

EBITDA सालाना आधार पर 8 फीसदी बढ़ा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंसोलिडेटेड एबिटा ने शानदार 8 फीसदी की बढ़त दर्ज की है और ये चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 43,789 करोड़ रुपये पर आ गया है. इससे पिछले साल की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में रिलायंस का एबिटा 40,656 करोड़ रुपये पर रहा था.

RIL का EBITDA मार्जिन भी बढ़ा

वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में आरआईएल का एबिटा मार्जिन थोड़ा बढ़कर 18.3 परसेंट पर आ गया है और वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में ये 18.1 परसेंट पर रहा था. डिजिटल सर्विस सेगमेंट की मजबूत ग्रोथ और ऊंचे रिफाइनिंग मार्जिन के चलते एबिटा मार्जिन में ये इजाफा देखा गया है.

रिलायंस जियो इंफोकॉम के नतीजे भी रहे शानदार

रिलायंस जियो इंफोकॉम ने वित्त वर्ष 2025-25 की तीसरी तिमाही में 6477 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हासिल किया है. इससे पिछले साल की समान तिमाही में रिलायंस जियो का नेट प्रॉफिट 5208 करोड़ रुपये पर रहा था. इसी दौरान कंपनी का राजस्व 29,307 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि पिछले साल की समान तिमाही में 25,368 करोड़ रुपये पर रहा था.

रिलायंस जियो इंफोकॉम ने वित्त वर्ष 2025-25 की तीसरी तिमाही में एबिटा में अच्छी ग्रोथ दिखाई है और ये 15,478 करोड़ रुपये पर रहा है. इससे पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का एबिटा 14,064 करोड़ रुपये पर रहा था. कंपनी के एबिटा मार्जिन में भी अच्छी ग्रोथ देखी गई है और ये 52.8 फीसदी पर आ गया है जो कि पिछले साल की समान तिमाही में 52.3 फीसदी पर रहा था.

रिटेल बिजनेस में स्टेबल ग्रोथ

रिलायंस का रिटेल सेगमेंट भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. इस सेगमेंट का EBITDA 9% बढ़कर 6,840 करोड़ रुपये रहा. फेस्टिव सीजन के दौरान बढ़ती कंज्यूमर डिमांड का कंपनी ने अच्छी तरह से फायदा उठाया. वहीं कंपनी के ऑयल-टू-केमिकल्स (O2C) सेगमेंट ने घरेलू बाजार में मजबूत मांग और बढ़ी हुई वॉल्यूम्स के कारण 6% की ग्रोथ दर्ज की. हालांकि, ऑयल और गैस डिवीजन का EBITDA 4% घटकर KG-D6 गैस फील्ड में कम उत्पादन के कारण प्रभावित हुआ, लेकिन कंपनी ने अपने अपस्ट्रीम प्रदर्शन को कुल मिलाकर स्टेबल बनाए रखा.

RIL चेयरमैन मुकेश अंबानी ने क्या कहा?

RIL चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इन नतीजों पर कहा कि कंपनी का O2C (ऑयल टू कैमिकल) बिजनेस काफी अच्छी ग्रोथ हासिल कर रहा है और जामनगर रिफाइनरी के 25 साल पूरे हो चुके हैं. कंपनी के रिफाइनिंग मार्जिन भी लगातार तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और कंपनी अपने विकास के रास्ते पर तेजी से लगातार आगे बढ़ रही है. रिलायंस जियो इंफोकॉम के नतीजों से भी टेलीकॉम बिजनेस में कंपनी की शानदार ग्रोथ का सबूत मिल रहा है. रिलायंस रिटेल को लेकर भी नतीजों के आधार पर खासा उत्साह मिल रहा है. रिलायंस समूह लगातार अपनी कंपनियों के जरिए देश की ग्रोथ में योगदान देता रहेगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

1 hour ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

1 hour ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

3 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

3 hours ago

Sun Pharma ने 11.75 अरब डॉलर में खरीदी Organon, SBI सहित 11 बैंकों ने जुटाई फंडिंग

ऑर्गनन के अधिग्रहण के बाद सन फार्मा दुनिया की शीर्ष 25 फार्मास्युटिकल कंपनियों में शामिल हो गई है. इसके साथ ही कंपनी बायोसिमिलर दवाओं के क्षेत्र में दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है.

5 hours ago

बड़ी खबरें