✕

होम / बिजनेस / Reliance का बड़ा कदम: 30 मिनट में डिलीवरी, Blinkit और Zepto को मिलेगी कड़ी टक्कर

Reliance का बड़ा कदम: 30 मिनट में डिलीवरी, Blinkit और Zepto को मिलेगी कड़ी टक्कर

Reliance Retail तेज डिलीवरी और मजबूत नेटवर्क के साथ Blinkit और Zepto को चुनौती दे रही है और अपनी स्थिति मजबूत कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) ने अपने क्विक कॉमर्स नेटवर्क में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की है. इसी के साथ अब कंपनी Blinkit और Zepto जैसी कंपनियों को टक्कर देने की तैयारी कर रही है. मार्च तिमाही में कंपनी ने अपने ऑर्डर नंबर में 2.4 गुना की बढ़ोतरी दिखाई है और अब इस बढ़ोतरी को और तेज करने के लिए कंपनी डार्क स्टोर्स खोलने की योजना बना रही है, ताकि 30 मिनट में डिलीवरी की सेवा को और अधिक क्षेत्रों में पहुंचाया जा सके. आइए कंपनी की योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं. 

30 मिनट में डिलीवरी, Reliance Retail की नई ताकत

रिलायंस रिटेल अपने मौजूदा स्टोर नेटवर्क के जरिए देशभर में 4,000 से अधिक पिन कोड्स में हाइपर लोकल डिलीवरी की सेवा प्रदान कर रहा है, यह डिलीवरी सिस्टम किसी भी अन्य क्विक कॉमर्स कंपनी से कहीं ज्यादा विस्तृत है इसके अलावा, रिलायंस रिटेल ने अपनी जियो मार्ट ऐप के जरिए तीन प्रमुख सेवाएं पेश की हैं, 30 मिनट में डिलीवरी, शेड्यूल डिलीवरी, और सब्सक्रिप्शन सर्विस, जिसमें ग्राहकों को रोजाना सुबह उनके घर तक जरूरी सामान की डिलीवरी की जाती है. इन सेवाओं को ग्राहकों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है, जिससे कंपनी को मजबूत प्रतिस्पर्धा का सामना करने में मदद मिल रही है.  

डार्क स्टोर्स से होगी और तेजी 

कंपनी अब अपनी डिलीवरी सेवाओं को और मजबूत करने के लिए डार्क स्टोर खोलने की योजना बना रही है. इन स्टोर्स का मुख्य उद्देश्य केवल ऑनलाइन ऑर्डर को पूरा करना होगा, ताकि ग्राहक 30 मिनट से कम समय में सामान प्राप्त कर सकें. यह कदम रिलायंस रिटेल के नेटवर्क को और अधिक प्रभावी और तेज बनाने के लिए उठाया गया है. इसके अलावा, कंपनी अपनी ऑनलाइन फैशन वेबसाइट Ajio के जरिए 26 शहरों में उसी दिन या अगले दिन डिलीवरी सेवाएं प्रदान कर रही है, जिससे ग्राहकों को तेज और सुविधाजनक शॉपिंग अनुभव मिल रहा है.  

रिलायंस रिटेल का प्रदर्शन

वित्त वर्ष 2024-25 में रिलायंस रिटेल का सकल राजस्व 3.30 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो पिछले साल के मुकाबले 7.85 प्रतिशत अधिक है वहीं, कंपनी का नेट प्रॉफिट भी 11.33 प्रतिशत बढ़कर 12,388 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी की रणनीति के तहत, स्टोर के तीन किलोमीटर के दायरे में डिलीवरी की जा रही है, लेकिन जहां दुकानों की कमी है, वहां डार्क स्टोर खोलने का निर्णय लिया गया है इन स्टोर्स से रिलायंस रिटेल की डिलीवरी सेवाओं में और तेजी आएगी.  

मेट्रो और छोटे शहरों में भी विस्तार

रिलायंस रिटेल के डार्क स्टोर्स और अन्य सेवाएं लगातार विस्तार कर रही हैं. इन स्टोर्स को मेट्रो शहरों के अलावा छोटे शहरों में भी खोला जाएगा, जिससे कंपनी का नेटवर्क और अधिक मजबूत होगा. यह कदम कंपनी की क्विक कॉमर्स मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने और Blinkit, Zepto जैसी कंपनियों को कड़ी टक्कर देने के प्रयासों का हिस्सा है.  

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

6 minutes ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

54 minutes ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

2 hours ago

अल नीनो की आशंका के बीच सरकार ने तय किया 37.39 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य

2025-26 के वास्तविक उत्पादन से करीब 26 लाख टन कम है लक्ष्य; धान, मक्का, सोयाबीन और कपास के रकबे में कमी, दालों और तिलहनों की बोआई बढ़ी

2 hours ago

पाकिस्तान एयरस्पेस प्रतिबंध के बीच चीन के रास्ते नया एयर कॉरिडोर तलाश रहा भारत

होटन के रास्ते वैकल्पिक रूट पर चीन से बातचीत जारी, भारतीय एयरलाइंस की उड़ानों का समय और परिचालन लागत घटाने की कोशिश

2 hours ago

बड़ी खबरें