✕

होम / बिजनेस / Reliance को फ्री में मिल जाएगा Jio Hotstar का डोमेन, जानिए कैसे हुआ ये संभव

Reliance को फ्री में मिल जाएगा Jio Hotstar का डोमेन, जानिए कैसे हुआ ये संभव

भाई-बहन ने एक अपडेट शेयर किया जिसमें कहा है कि रिलायंस आईपी लीगल टीम ने उनसे संपर्क किया और दोनों ने इस डोमेन का मालिकाना हक रिलायंस को सौंपने का फैसला किया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दुबई के भाई-बहन जैनम और जीविका ने 'jiodisneyplushotstar.com' डोमेन का स्वामित्व यानी मालिकाना हक मुफ्त में रिलायंस (Reliance) को ट्रांसफर करने का फैसला किया है. भाई-बहन ने यह डोमेन (Domain) दिल्ली के एक डेवलपर से खरीदा था, जिसने शुरुआत में इसे रजिस्टर किया था. ऑफिशियल कॉन्ट्रेक्ट पर सिग्नेचर होने के बाद रिलायंस को ये डोमेन मिल जाएगा.

भाई-बहनों ने किया अपडेट

भाई-बहन जैनम और जीविका ने अब एक अपडेट शेयर किया जिसमें कहा गया है कि रिलायंस आईपी लीगल टीम ने उनसे संपर्क किया और दोनों ने इस डोमेन का मालिकाना हक रिलायंस को सौंपने का फैसला किया है, उम्मीद है कि यह उनके लिए उपयोगी होगा. उन्होंने वेबसाइट पर एक मैसेज में कहा कि रिलायंस आईपी लीगल टीम ने हमसे कॉन्टेक्ट किया और हम उन्हें यह डोमेन फ्री में ट्रांसफर कर देंगे. मैसेज में कहा गया कि कुछ ऑनलाइन अफवाहों में किसी पेमेंट या डील के शामिल होने के बारे में कहा गया है, लेकिन हम यह साफ करना चाहते हैं कि यह सच नहीं है.

डोमेन के मालिकाना हक का सस्पेंस खत्म

jiohotstar.com डोमेन के मालिक दुबई में बेस्ड भाई-बहन जैनम और जीविका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अटकलों को विराम देते हुए इसे मुफ्त में रिलायंस को ट्रांसफर करने का फैसला किया है. आखिरकार इंटरनेट डोमेन नेम की कहानी जिसने हाल के दिनों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी ध्यान खींचा था, दोनों भाई-बहन के बड़े फैसले के साथ खत्म हुई. दिल्ली में बेस्ड एक ऐप डेवलपर ने यूनिक वेबसाइट आईडी को शुरू में पिछले साल रिलायंस जियो और डिज्नी हॉटस्टार के संभावित मर्जर की अटकलों के बीच रजिस्टर कर लिया था. 

क्या था मामला?

रिलायंस जियो और द वॉल्ट डिज्नी ने ऑफिशियल तरीके से अपने मीडिया बिजनेस के मर्जर की घोषणा पिछले महीने की. इसके कुछ दिनों बाद, दिल्ली के डेवलपर जिसने jiohotstar.com डोमेन को खरीद लिय था, इसके मालिकाना हक को ट्रांसफर करने के बदले में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में अपने हायर स्टडीज के लिए पैसे की मांग की थी.

इसके कुछ दिन बाद में, दुबई के भाई-बहन जैनम और जीविका ने इसके रजिस्टर्ड मालिक से jiohotstar.com डोमेन खरीदा. इंडस्ट्री के जानकारों के मुताबिक रिलायंस ने दिल्ली के डेवलपर की मांग पूरी करने से मना कर दिया. इसके बाद उस व्यापारी ने डोमेन को दुबई स्थित भाई-बहनों को बेच दिया गया था.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

12 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

15 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

15 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

15 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

16 hours ago

बड़ी खबरें