होम / बिजनेस / Diwali से पहले Ambani ने की शॉपिंग, इस Beauty Brands पर लगाया दांव

Diwali से पहले Ambani ने की शॉपिंग, इस Beauty Brands पर लगाया दांव

रिलायंस रिटेल की सब्सिडियरी कंपनी, रिलायंस ब्यूटी एंड पर्सनल केयर ने अरविंद फैशंस के ब्यूटी ब्रैंड को खरीदने के लिए एग्रीमेंट किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) लगातार अपना कारोबार बढ़ा रहे हैं. पिछले कुछ वक्त में उन्होंने कई कंपनियों में हिस्सेदारी खरीदी है और कई अंतर्राष्ट्रीय ब्रैंड्स से हाथ मिलाया है. अब अंबानी अरविंद फैशंस (Arvind Fashions) के अरविंद ब्यूटी ब्रैंड्स (Arvind Beauty Brands) को खरीदने जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) की सब्सिडियरी कंपनी, रिलायंस ब्यूटी एंड पर्सनल केयर (Reliance Beauty & Personal Care) ने इसके लिए अरविंद फैशंस के साथ एक शेयर परचेज एग्रीमेंट किया है.

कितने में हुई ये डील?
अरविंद फैशंस, अरविंद ब्यूटी ब्रैंड्स में अपनी पूरी इक्विटी हिस्सेदारी 99.02 करोड़ रुपए में रिलायंस को बेचने जा रहा है. हालांकि यह लेनदेन 216 करोड़ रुपए की एंटरप्राइज वैल्यू पर पूरा हुआ, जिसका इस्तेमाल पूरी इक्विटी हिस्सेदारी की बिक्री के साथ ही बकाया लोन के रीपेमेंट के लिए किया जाएगा. अहमदाबाद बेस्ड अरविंद फैशंस की तरफ से कहा गया है कि समझौते की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अरविंद ब्यूटी ब्रैंड्स उसकी सहायक कंपनी नहीं रहेगी. अरविंद ब्यूटी ब्रैंड्स का कुल टर्नओवर पिछले वित्त वर्ष में 336.7 करोड़ रुपए रहा था, जो अरविंद फैशंस के कुल कंसॉलिडेटेड रिवेन्यु का करीब 7.60 फीसदी है.

उड़ान पर कंपनी के शेयर
पिछले वित्त वर्ष में अरविंद ब्यूटी ब्रैंड्स की नेटवर्थ 10.6 करोड़ थी, जो इसकी पैरेंट कंपनी यानी अरविंद फैशंस की कंसॉलिडेटेड नेटवर्थ का करीब 1 प्रतिशत है. वहीं, अरविंद फैशंस की बात करें, तो कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 4,634.2 करोड़ रुपए है. सितंबर तिमाही में अरविंद फैशंस का प्रमोटर होल्डिंग मुख्य रूप से 36.8 प्रतिशत पर बरकार रहा था. उधर, ARVIND FASHIONS के शेयर इस डील की खबर के बाद से उड़ान पर हैं. आज कंपनी के शेयर करीब छह फीसदी की तेजी के साथ 344 रुपए पर बंद हुए हैं. पिछले 5 कारोबारी दिनों में इस शेयर ने 5.44% का रिटर्न दिया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

1 hour ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

1 hour ago

Sun Pharma ने 11.75 अरब डॉलर में खरीदी Organon, SBI सहित 11 बैंकों ने जुटाई फंडिंग

ऑर्गनन के अधिग्रहण के बाद सन फार्मा दुनिया की शीर्ष 25 फार्मास्युटिकल कंपनियों में शामिल हो गई है. इसके साथ ही कंपनी बायोसिमिलर दवाओं के क्षेत्र में दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है.

3 hours ago

भारत बना दुनिया का 11वां सबसे बड़ा FDI डेस्टिनेशन, 44% बढ़ा विदेशी निवेश: रिपोर्ट

UNCTAD की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में भारत में एफडीआई प्रवाह बढ़कर 38.89 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो 2024 में 27.09 अरब डॉलर था.

3 hours ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार ने लिया ब्रेक, अब आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 104.35 अंक यानी 0.13% गिरकर 78,180.72 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 50 भी 31.65 अंक यानी 0.13% की गिरावट के साथ 24,398.70 अंक पर आ गया.

3 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

1 hour ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

1 hour ago

Sun Pharma ने 11.75 अरब डॉलर में खरीदी Organon, SBI सहित 11 बैंकों ने जुटाई फंडिंग

ऑर्गनन के अधिग्रहण के बाद सन फार्मा दुनिया की शीर्ष 25 फार्मास्युटिकल कंपनियों में शामिल हो गई है. इसके साथ ही कंपनी बायोसिमिलर दवाओं के क्षेत्र में दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है.

3 hours ago

भारत बना दुनिया का 11वां सबसे बड़ा FDI डेस्टिनेशन, 44% बढ़ा विदेशी निवेश: रिपोर्ट

UNCTAD की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में भारत में एफडीआई प्रवाह बढ़कर 38.89 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो 2024 में 27.09 अरब डॉलर था.

3 hours ago

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

18 hours ago