होम / बिजनेस / Tira लॉन्च करने को तैयार है Reliance, यहां खुलेगा पहला ऑफलाइन स्टोर

Tira लॉन्च करने को तैयार है Reliance, यहां खुलेगा पहला ऑफलाइन स्टोर

रिलायंस रिटेल ई-कॉमर्स ब्यूटी प्लेटफॉर्म टीरा को लॉन्च करने के लिए तैयार है. इसका पहला ऑफलाइन स्टोर अप्रैल में अस्तित्व में आ जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) अपना ई-कॉमर्स ब्यूटी प्लेटफॉर्म टीरा (Tira) लॉन्च करने के लिए तैयार है. इसके साथ ही कंपनी की ऑफलाइन स्टोर खोलने की भी योजना है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि Tira का पहला ऑफलाइन स्टोर मुंबई में अप्रैल में खुलेगा, इसके बाद देश के दूसरे हिस्सों में भी ऑफलाइन स्टोर खोले जाएंगे.  

अभी कर्मचारियों के लिए खुला
Tira मेकअप, स्किनकेयर, हेयर केयर, बाथिंग, फ्रेगरेंस, मेंस ब्यूटी और लग्जरी सेक्शन ऑफर करेगा. अभी प्लेटफॉर्म रिलायंस के सभी कर्मचारियों के लिए खुला है, लेकिन जल्द ही आम जनता के लिए भी खुल जाएगा. एक रिपोर्ट में रिलायंस रिटेल के निदेशक सुब्रमण्यम वी के हवाले से इसकी पुष्टि की गई है. उन्होंने बताया कि Tira का पहला ऑफलाइन स्टोर मुंबई में खुलेगा. इसके अप्रैल में अस्तित्व में आने की उम्मीद है. 

स्टोर्स की संख्या नहीं बताई
हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि देशभर में कुल कितने स्टोर्स खोलने की योजना है. सुब्रमण्यम ने कहा कि प्लेटफॉर्म को पैन-इंडिया ले जाने के लिए रिलायंस रिटेल के पास पर्याप्त संख्या में स्टोर हैं. टीरा स्टोर कई टेक्नोलॉजी इंटरवेंशन जैसे कि वर्चुअल ट्राइ-ऑन और कस्टमाइज्ड रिकमेन्डेशन पेश करेगा. लग्जरी उत्पादों को Tira Red नामक एक विशेष श्रेणी के तहत खुदरा बिक्री की जाएगी.

बड़े खिलाड़ियों में शामिल
सुब्रमण्यम वी के मुताबिक, जब बात ब्यूटी की आती है तो रिलायंस रिटेल सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक है और पर्सनल केयर, हेयर केयर के रूप में पहले से ही मौजूद है. रिलायंस रिटेल ने पिछले साल मेकअप और पर्सनल केयर ब्रांड इनसाइट कॉस्मेटिक्स में कंट्रोलिंग स्टेक खरीदा था. गौरतलब है कि मुकेश अंबानी की कंपनी रिटेल सेक्टर पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए तेजी से काम कर रही है. इसमें दूसरी कंपनियों का अधिग्रहण भी शामिल है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

1 hour ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

2 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

2 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

3 hours ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

5 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

1 hour ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

2 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

2 hours ago

उम्र को रोकना नहीं, थामना सीखें: 9 आदतें जो शरीर को रख सकती हैं लंबे समय तक युवा

लेखिका डॉ. रचना के अनुसार, उम्र बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन हमारी जीवनशैली यह तय करती है कि हम कितनी तेजी से बूढ़े होंगे और कितने स्वस्थ रहेंगे. इस लेख का संदेश यही है कि स्वस्थ और युवा दिखने के लिए किसी जादुई उपाय की जरूरत नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों में बदलाव जरूरी है.

6 hours ago