✕

होम / बिजनेस / ईशा अंबानी के नेतृत्व में हर दिन निखर रही Reliance Retail, आंकड़े दे रहे गवाही 

ईशा अंबानी के नेतृत्व में हर दिन निखर रही Reliance Retail, आंकड़े दे रहे गवाही 

रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहयोगी कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स ने कल अपने जून तिमाही के नतीजे जारी किए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी कंपनी के तिमाही नतीजों से खुश हैं. उनका कहना है कि हमारे रिटेल बिजनेस का लगातार विस्तार हो रहा है और यह न केवल ग्राहकों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता बल्कि भारतीय ग्रोथ के लचीलेपन को भी दर्शाता है. ईशा ने कहा कि हम ग्राहकों को बेहतर रिटेल अनुभव मुहैया कराने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं. हम अपने प्लेटफॉर्म पर नई एवं आधुनिक तकनीक जोड़ रहे हैं, अपने उत्पाद और प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए लगातार कुछ नया कर रहे हैं. ईशा अंबानी ने बताया कि रिलायंस रिटेल के स्टोर्स की संख्या में इजाफा हुआ है और कंपनी नए स्टोर्स खोलने की तैयारी में भी जुटी है.

अब इतना हो गया है मुनाफा 
रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहयोगी कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स ने कल यानी  19 जुलाई को मौजूदा वित्त वर्ष के जून तिमाही के नतीजे जारी किए. कंपनी का मार्च तिमाही में शुद्ध मुनाफा 4.6 प्रतिशत  बढ़कर 2549 करोड़ रुपए रहा, जो एक साल पहले समान तिमाही में 2436 करोड़ था. इसी तरह कंपनी के ग्रॉस रिवेन्यु में भी इजाफा हुआ है. जून तिमाही में यह 8.1 प्रतिशत बढ़कर 75,615 करोड़ रुपए पहुंच गया. जबकि रिलायंस रिटेल का ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA जून तिमाही के अंत में 10.5% उछलकर 5664 करोड़ रुपए रहा. यहां गौर करने वाली बात यह है कि रिलायंस रिटेल की पैरेंट कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा घटा है.

पोर्टफोलियो मजबूत कर रहीं ईशा
रिलायंस रिटेल की एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी के अनुसार, कंपनी के सभी स्टोर्स पर आने वाले ग्राहकों की संख्या जून तिमाही में 18.9% बढ़कर रिकॉर्ड 29.6 करोड़ पर पहुंच गई. एक साल यह आंकड़ा 24.9 करोड़ था. कंपनी ने अपनी ऑफलाइन उपस्थिति का भी विस्तार किया है. जून तिमाही के दौरान उसने 331 नए स्टोर खोले और इसके साथ कंपनी के कुल स्टोर्ट की संख्या 18,918 हो गई. बता दें कि ईशा लगातार कंपनी के पोर्टफोलियो को मजबूत करने में लगी हैं. इसी के तहत उन्होंने कई इंटरनेशनल ब्रैंड्स के साथ हाथ मिलाया है. जिसमें Burberry, Pret A Manger और Tiffany आदि शामिल हैं.  

रिलायंस का शुद्ध मुनाफा घटा
उधर, ऑयल, टेलीकॉम सहित विभिन्न सेक्टर्स में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी रिलायंस इंडस्ट्री का शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में सालाना आधार पर 4.5 प्रतिशत घटकर 17,445 करोड़ रुपए रहा. जबकि कंपनी की इनकम जून तिमाही में 11.5 फीसदी बढ़कर 257,823 करोड़ रुपए हो गई. सालाना आधार पर पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड EBITDA 2.0 प्रतिशत बढ़त के साथ  42,748 करोड़ रुपए रहा है. कंपनी का कहना है कि ऑयल टू केमिकल्स और ऑयल एंड गैस सेगमेंट में मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ के चलते उसके रिवेन्यु में 11.5 फीसदी का उछाल देखने को मिला है. वहीं, Reliance Industries के शेयर कल नुकसान में रहे. यह 1.78% की गिरावट के साथ 3,116.95 रुपए पर पहुंच गए. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

20 hours ago