होम / बिजनेस / Reliance ने छह करोड़ डॉलर में इस कंपनी को बनाया अपना, अब इस तरह उठाएगी फायदा

Reliance ने छह करोड़ डॉलर में इस कंपनी को बनाया अपना, अब इस तरह उठाएगी फायदा

रिलायंस Jio पहले से मिमोसा की एक बड़ी ग्राहक रही है. यानी कंपनी मिमोसा नेटवर्क्स से कम्युनिकेशन इक्विपमेंट खरीदती रहती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रिलायंस इंडस्ट्री के खाते में एक और कंपनी आने वाली है. रिलायंस Jio के स्वामित्व वाली रेडिसिस कॉर्प (Radisys Corp) ने मिमोसा नेटवर्क्स (Mimosa Networks) को खरीदने के लिए एक डील साइन की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेडिसिस 6 करोड़ डॉलर में मिमोसा का अधिग्रहण करेगी. बता दें कि कम्युनिकेशन इक्विपमेंट कंपनी मिमोसा नेटवर्क्स को 2018 में एयरस्पैन नेटवर्क्स (Airspan Networks) ने अधिग्रहित किया था. अब ये रिलायंस के खाते में जा रही है. 

ऐसा है प्रोडक्ट पोर्टफोलियो
Mimosa Networks के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में WiFi 5 और WiFi 6E पर आधारित नेटवर्क प्रोडक्ट शामिल हैं. कंपनी 5G और FTTX/FWA रोलआउट के लिए अपने सोल्यूशन उपलब्ध करवाती है. एयरस्पैन नेटवर्क्स के अध्यक्ष और सीईओ एरिक स्टोनस्ट्रॉम का कहना है कि इस डील से Airspan की बैलेंस शीट को भी मजबूती मिलेगी. साथ ही कंपनी अपने मेन फोकस एरिया 4G और 5G प्राइवेट और MNO नेटवर्क से जुड़े प्रोडक्ट पोर्टफिलियो को मजबूती दे सकेगी. 

पहले से ग्राहक है रिलायंस
रिलायंस Jio पहले से मिमोसा की एक बड़ी ग्राहक रही है. यानी कंपनी मिमोसा नेटवर्क्स से कम्युनिकेशन इक्विपमेंट खरीदती रहती है और अब उसने मिमोसा को अपना बना लिया है. बताया जा रहा है कि 56 कर्मचारियों वाली कंपनी की प्रोडक्ट डेवलपमेंट, मैन्यूफैक्चरिंग और सेल्स टीम मिमोसा के साथ काम करना जारी रखेंगी और अधिग्रहण के बाद एयरस्पैन अपने कुछ ग्राहकों के लिए मिमोसा के प्रोडक्ट्स की मार्केटिंग भी करेगी.

क्या होगा फायदा?
मिमोसा नेटवर्क्स किफायती दरों पर नेटवर्क प्रोडक्टस बनाने के लिए पहचानी जाती है. एयरस्पैन नेटवर्क्स ने भी किफायती लागत में नेटवर्क सोल्यूशंस देने के लिए उसका अधिग्रहण किया था. लिहाजा, रिलायंस अब अपेक्षाकृत सस्ते कम्युनिकेशन इक्विपमेंट तैयार करवा सकेगी. रिलायंस जियो के प्रेसीडेंट मैथ्यू ओमन (Mathew Oommen) का कहना है कि मिमोसा नेटवर्क्स के सोल्यूशंस का उपयोग ऐसे नेटवर्क प्रोडक्टस को बनाने में किया जाएगा, जो पूरे विश्व में किफायती कीमत पर कंपनियों एवं आम उपभोक्ताओं को फिक्सड और मोबाइल ब्रॉडबैंड सुविधाएं देने में काम आएंगे.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

1 hour ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

1 hour ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

1 hour ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

3 hours ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

4 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

1 hour ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

1 hour ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

1 hour ago

उम्र को रोकना नहीं, थामना सीखें: 9 आदतें जो शरीर को रख सकती हैं लंबे समय तक युवा

लेखिका डॉ. रचना के अनुसार, उम्र बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन हमारी जीवनशैली यह तय करती है कि हम कितनी तेजी से बूढ़े होंगे और कितने स्वस्थ रहेंगे. इस लेख का संदेश यही है कि स्वस्थ और युवा दिखने के लिए किसी जादुई उपाय की जरूरत नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों में बदलाव जरूरी है.

6 hours ago