होम / बिजनेस / 5G को लेकर रिलायंस Jio इस दिन दे सकती है खुशखबरी 

5G को लेकर रिलायंस Jio इस दिन दे सकती है खुशखबरी 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिलायंस Jio 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके 5G सेवा लॉन्च कर सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रिलायंस जिओ 5G सर्विस को लेकर जल्द खुशखबरी दे सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Jio 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके 5G सेवा लॉन्च कर सकती है. बता दें कि हाल ही में संपन्न हुई 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी में जिओ ने सबसे ज्यादा मेगाहर्टज के साथ एयरवेव्स के अधिकार खरीदे हैं. अब कंपनी सेवा शुरू करने को लेकर तैयारी कर रही है. 

88,078 करोड़ किए खर्च
5G सेवा सबसे पहले मेट्रो शहरों में शुरू की जाएगी. 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी में मुकेश अंबानी की Jio ने सबसे ज्यादा 88,078 करोड़ रुपए खर्च करते हुए 24,740 मेगाहर्ट्ज़ स्पेक्ट्रम खरीदा है. इसमें 700 MHz, 800 MHz, 1800 MHz, 3300 MHz & 26 GHz बैंड शामिल हैं.

कई गुना बढ़ेगी स्पीड
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिलायंस जियो 15 अगस्त को 5G सेवा लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. Jio सबसे पहले सर्विस लॉन्च करके लाभ कमाना चाहती है और इसके लिए स्वतंत्रता दिवस से बेहतर मौका कोई और नहीं हो सकता. गौरतलब है कि लोग 5G सेवा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 5G के आने के बाद इंटरनेट की स्पीड कई गुना तेज हो जाएगी.

एयरटेल भी तैयार 
बताया जा रहा है कि सबसे पहले 5G सेवा दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता,  अहमदाबाद, बेंगलुरु, गुरुग्राम, चंडीगढ़, गांधीनगर, हैदराबाद, जामनगर, लखनऊ और पुणे में सबसे मिलेगी. वहीं, एयरटेल भी जल्द से जल्द 5G लॉन्च करने की तैयारी में है. रिलायंस जिओ के बाद सबसे ज्यादा गीगा हर्टज और मेगाहर्टज बैंड की खरीदारी भारती एयरटेल ने ही है. कंपनी ने 43,084 करोड़ रुपए खर्च कर 19,867 मेगाहर्ट्ज़ स्पेक्ट्रम खरीदा है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

8 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

10 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

10 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

10 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

10 hours ago


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

4 hours ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

8 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

5 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

10 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

10 hours ago